एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सांकरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 07 अन्तर्राज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में
06 लाख कीमत का 12.563 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त
अवैध गान्जा परिवहन मे प्रयुक्त 02 वाहन, 09 नग मोबाइल सहित कुल 19 लाख 94 हज़ार रूपये की संपत्ति जप्त
कटक (उड़ीसा) से जालना(महाराष्ट्र) मे खपाने की थी योजना
सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। थाना सांकरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कटक उड़ीसा से होते हुए सफेद रंग के एक्स यू वी वाहन क्रमांक एम एच 12 जे यू 8769 अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहे हैं एवं पायलेटिंग हेतु सफेद रंग की डिजायर कर क्रमांक एम एच 24 ए एफ 2235 आगे आगे चल रही है की सूचना पर गुरु घासीदास चौक एन एच 53 रोड सांकरा तिराहा के पास घेराबंदी कर सफेद रंग की एक्सयूवी वाहन क्रमांक एम एच 12 जे यू 8769 एवं पायलेटिंग हेतु सफेद वाहन क्रमांक एम एच 24 ए एफ 2235 को रोककर पूछताछ करने पर गांजा होना बताने पर मौके पर आरोपियों के कब्जे से करीब 12.563 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त आरोपियों के विरुद्ध नाराकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध क्रमांक 81/26धारा 20(B) एक्टनाराकोटिक्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया
गिरफतार आरोपी-
1- मनोज सांगले पिता रंगनाथ सांगले उम्र 24 साल साकिन वार्ड नंबर-2 चांगले नगर थाना आबंद जिला जालना महाराष्ट्र।
2- रोहित भोसले पिता अशोक भोंसले उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर-2 तहसील के पीछे अरब मोहल्ला थाना अंबड जिला जालना महाराष्ट्र
3- किशन पवार पिता पांडुरंग पवार उम्र 27 साल साकिन अंम्बड थाना अंबड जिला जालना महाराष्ट्र
4- रंजीत घोलप पिता राजेंद्र घोलप उम्र 27 साल साकिन अंम्बड थाना अंम्बड जिला जालना महाराष्ट्र एव
5- 03 विधि से संघर्षरत बालक
जप्त सामग्री-
(1)12.563 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 6,00,000 रूपये
2- दो कार कीमती 13,00,000 रू
3- 09 नग मोबाइल कीमती 94,000 रू
कुल जुमला जप्त संपत्ति 19,94,000 रू.
