लवन में विजय दशमी का पर्व उत्साह से मनाए गए लेकिन राम रावण युद्ध से पहले रावण के पुतले का दहन चर्चा का विषय

लवन में विजय दशमी का पर्व उत्साह से मनाए गए लेकिन राम रावण युद्ध से पहले रावण के पुतले का दहन चर्चा का विषय

बलौदाबाजार-विजय दशमी दशहरा पर्व जंहा पूरे भारतवर्ष में गुरुवार 2अक्टूबर को मनाए जा रहे हैं वहीं जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के नगर पंचायत लवन में भी इस वर्ष दशहरा उत्सव समिति के तत्त्वाधान में हर्षोल्लास के साथ मनाए गए।मंच पर राम रावण सेनाओं के  युद्ध लीला मंडली का मंचन जारी है।दशहरा देखने लोग  दूर दूर गॉव से पहुंचे हुए हैं।आपको बताते चलें कि दशहरा पर्व को लेकर बलौदाबाजार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी जगह जगह देखने को मिला।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिला के सभी जगहों पर सुरक्षा के तगड़ी व्यवस्था कायम रहा।हर चेकिंग पॉइंट पर पुलिस के बल तैनात दिखाई दिये।वहीं डीएसपी सुश्री अपूर्वा सिंह क्षत्रिय सहित  थाना प्रभारी अमित पाटले भी पूरी टीम के साथ दशहरा मैदान लवन स्थल पर सुरक्षा की व्यवस्था में मौजूद रहे।उसके साथ थाना के अन्य स्टाफ भी सुरक्षा व्यवस्था में दिखाई दिये।लवन में शान्ति पूर्ण तरीके से दशहरा पर्व मनाने को लेकर लोगों की हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद रही।इसके अलावा खास खबर यह भी रहा है कि इस बार भारत के इतिहास में पहली बार दशहरा पर्व में राम और रावण युद्ध समाप्त होने के पूर्व किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रावण के पुतले का दहन कर दिया गया जिसकी जांच एवं कार्रवाई कराने की मांग नगर पंचायत अध्यक्ष एवं दशहरा उत्सव समिति लवन ने दशहरा मैदान पर रखे गए हैं।साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई किये जाने की मांग रखे गए हैं।अब देखना होगा आने वाले समय में उस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई करवाएंगे दशहरा उत्सव समिति एवं नगर पंचायत अध्यक्ष देखना होगा

Post a Comment

Previous Post Next Post