समाजसेवी राजेश चौधरी छत्तीसगढ़ गौ सेवा समिति में जिला सदस्य नियुक्त

 समाजसेवी राजेश चौधरी छत्तीसगढ़ गौ सेवा समिति में जिला सदस्य नियुक्त 

पिथौरासमाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता श्री राजेश चौधरी को उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और गौ सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग में जिला सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता और गौरव का वातावरण है

श्री राजेश चौधरी लंबे समय से गौ संरक्षण, पशु कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपने प्रयासों से अनेक बार परित्यक्त और घायल गौवंश के उपचार, चारा-पानी की व्यवस्था तथा गौशालाओं के संचालन में सहयोग किया है। गौ सेवा के प्रति उनके निःस्वार्थ समर्पण और समाजहित में किए गए कार्यों ने उन्हें लोगों के बीच गहरी पहचान और सम्मान दिलाया है

उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही पिथौरा और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, गौशाला समितियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में गौ संरक्षण के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि राजेश चौधरी सच्चे अर्थों में सेवा और संस्कार के प्रतीक हैं, जिनके कार्यों से समाज को प्रेरणा मिलती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post