राष्ट्रीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता इंफाल में बागबाहरा की पदमा साहू ने जीता 02 काॅस्य पदक
राष्ट्रीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता इंफाल में पद्मा साहू ने व्यक्तिगत एवं मिक्स टीम में जीता कांस्य पदक
महासमुंद - स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता तीरंदाजी अंडर 19 वर्ष बालक एवं बालिका का आयोजन दिनांक 14 से 18 जनवरी 2026 तक इंफाल वेस्ट (मणीपुर) में आयोजित किया गया, जिसमें स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिड़ियम स्कूल बागबाहरा से 04 खिलाड़ी पदमा साहू पिता वेदराम साहू, नवलीन कौर पिता अरविंद छावड़ा, सत्यभामा पिता मोतीलाल साहू व जया साहू पिता सोमनाथ साहू एवं आशीबाई लक्ष्मीचंद गोलछा विद्यालय बागबाहरा से एक खिलाड़ी सारोन मेहर पिता फागुलाल मेहर का चयन हुआ। सभी खिलाड़ी बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में तीरंदाजी खेल का अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए जिले से चयनित हुए हैं
छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय टीम के चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 9 से 11 जनवरी तक बिलासपुर में आयोजित किया गया
पदमा साहू पिता वेदराम साहू ने तीरंदाजी कम्पाउंड़ राउण्ड़ में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए काॅस्य पदक जीता एवं मिक्स टीम में राजनांदगांव के रुस्तम साहू के साथ पद्मा ने बेहतर प्रदर्शन कर महाराष्ट्र के इंडिया प्लेयर को हराकर कांस्य पदक जीतकर जिले व प्रदेश को गौरवांवित किया हैं
पदमा साहू सामान्य परिवार से हैं, प्रतिभा की धनी और मेहनत में किसी भी प्रकार से खेल में कमी नहीं होने दिया, कमी होने पर अपने आप से पूछती कि मेरे से ही क्यू नहीं होता यह सोचने वाली बेटी ने आज बागबाहरा जिला महासमुंद और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करके दिखाया है
अधीक्षक बाल आश्रम पुनेद्र चंद्राकर ने पद्मा को प्रेरित कर तीरंदाजी खेल प्रारंभ कराया, जहां पद्मा प्रतिदिन अभ्यास करते हुए स्कूल नेशनल राजस्थान में तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहीं। पद्मा ने 40 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जनवरी 2024 रायपुर में 30 मीटर में कांस्य पदक, व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक और मिस्क टीम में रजत पदक सहित कुल 03 पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुकी हैं। पद्मा ने 38 वीं नेशनल गेम्स उत्तराखंड 2025 में भागीदारी कर कर चुकी है
डॉ. विकास अग्रवाल पूर्व अधीक्षक एवं वर्तमान अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्दु चंद्राकर बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के माध्यम से वर्ष 2008 से अब तक बॉल आश्रम बिहाझर में तीरंदाजी खेल का अभ्यास शुरू कर लगातार संचालित किया जा रहा हैं, जहां से अब तक 18 से अधिक खिलाड़ियों ने लगभग 46 से अधिक नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी कर 26 राष्ट्रीय पदक जीतने में सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया हैं
जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा पूर्व में खेल संसाधन उपलब्ध कराने एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विद्यालय को खेल सामग्री प्रदाय करने से क्षेत्र में तीरंदाजी खेल के प्रशिक्षण एवं खेल को आगे बढ़ाने में गति मिली है। जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर कौशल विकास में योगदान देने के साथ ही कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किए जाने से जिले के खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली हैं
पद्मा साहू के पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, भोपाल सिंह बंजारा, टीम प्रशिक्षक दुर्गेश नंदिनी खेल एवं युवा कल्याण रायपुर, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, शैलेश शुक्ला, डॉ. सुनील कुमार भोई, पिरीत साहू, संजय पैकरा, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, मुकेश वेगड़, संजय सोनवानी, कमला मांझी, बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के समस्त खिलाड़ी, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा एवं समस्त स्टॉफ, प्राचार्य आशीबाई लक्ष्मीचंद गोलछा विद्यालय बागबाहरा एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

