पिथौरा-अक्षय तृतीया पर अग्र सेवा दल की अनूठी पहल, राहगीरों को पिलाया 1100 गिलास ठंडा शरबत

 पिथौरा-अक्षय तृतीया पर अग्र सेवा दल की अनूठी पहल, राहगीरों को पिलाया 1100 गिलास ठंडा शरबत

पिथौरा-अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली। स्थानीय थाना चौक पिथौरा में अग्र सेवा दल द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए जनसेवा का बड़ा संकल्प लिया गया। गजानन सत्यनारायण (भक्कू) अग्रवाल के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर में 1100 से अधिक गिलास ठंडे शरबत का वितरण किया गया

इस पुनीत सेवा कार्य में नगर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्काउट गाइड संघ पिथौरा के अध्यक्ष  सत्यनारायण अग्रवाल श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी संतोष कुमार साहू , लेखराम साहू , झनेश साहू सर, दिलीप निषाद , नरेश नायक और राजीव तिवारी संतोषी ठाकुर , निर्मला चौधरी सीमा जोसेफ ने भी अपना सहयोग प्रदान किया

समाज ने की सराहना


अग्रवाल समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, सुरेश बंसल, राजेश गोयल, संजय गोयल और भावेश गोयल ने भी इस सेवा शिविर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उपस्थित अतिथियों ने 'अग्र सेवा दल' और गजानन सत्यनारायण ज्वैलर्स के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की

निरंतर सेवा का संकल्प

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि अक्षय तृतीया जैसे शुभ दिन पर राहगीरों की प्यास बुझाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। समाज में ऐसी निस्वार्थ सेवाएँ निरंतर चलती रहनी चाहिए ताकि सामुदायिक सद्भाव और सेवा की भावना बनी रहे। शरबत वितरण के दौरान राहगीरों ने भी इस ठंडी राहत के लिए दल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अग्र सेवा दल के सुमित अग्रवाल ( सोनू )

संदीप अग्रवाल सुमित अग्रवाल ( प्रतीक )अमित गोयलशुभम अग्रवाल

मनीष अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने