गांजा उगाने वाले उत्पादनकर्ता-धीरज कहार, निवासी बाबड़ा चौकी बरिहापड़ा जिला बौद्ध (उड़ीसा) को गिरफ्तार करने में भी मिली सफलता

महासमुंद पुलिस की गांजा उगाने वाले, सोर्स, ट्रांजिट और डेस्टिनेशन तक, हर कड़ी पर सख्त कार्रवाई

 गांजा उगाने वाले उत्पादनकर्ता-धीरज कहार, निवासी  बाबड़ा चौकी बरिहापड़ा जिला बौद्ध (उड़ीसा) को गिरफ्तार करने में भी मिली सफलता

24 घंटे के अंदर अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के पूरे नेटवर्क का किया गया पर्दाफाश

33.050 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमत 16 लाख 52 हजार 500 रुपये किया गया जप्त

परिवहन में प्रयुक्त वाहन, 03 मोबाइल सहित कुल 23 लाख 67 हजार 500 रुपये की संपत्ति जप्त

जिला बरगढ़ (उड़ीसा)के ग्राम भैंसादरहा थाना झारबंद से गांजा उपलब्ध कराने वाला (सोर्स  प्वाइंट) मुख्य आरोपी- गोपीनाथ यादव को पकड़ा गया

 गांजा मंगाने वाला मनीष डहरे (डेस्टिनेशन प्वाइंट) जिला जांजगीर(छ.ग.) से गिरफ्तार

03 अंतरराज्यीय, 01 अंतरजिला तस्कर सहित कुल 04 गिरफ्तार

थाना बसना से पुलिस की पृथक- पृथक टीम गठित कर की गई त्वरित कार्यवाही 

गठित टीमों के द्वारा उड़ीसा एवं जांजगीर में आरोपियों को पकड़ने एक साथ दिये दबिश

पलसापाली चेक पोस्ट पर पुलिस चेकिंग देख तस्करों ने किया भगाने का प्रयास, पुलिस की मुस्तैदी से तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।

पलसापाली बैरियर पर नाकेबंदी के दौरान न सिर्फ 33 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया गया, बल्कि पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज जोड़ते हुए महज 24 घंटे के भीतर ओडिशा के मुख्य सप्लायर और जांजगीर के मास्टरमाइंड रिसीवर को दबोचकर पूरे नेटवर्क को समाप्त किया गया है। 

दिनांक 29/05/2026 को बसना पुलिस की टीम पलसापाली बॉर्डर बेरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही एक सिल्वर रंग की बोलेरो (क्रमांक OR 13H 4140) को रुकने का इशारा किया गया। खाकी वर्दी को सामने देख गाड़ी में सवार 2 तस्कर तुरंत गाड़ी मोड़कर यू-टर्न लेते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने हिकमतअमली से घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। संदेह के आधार पर जब बोलेरो गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली गई। गाड़ी के भीतर छिपाकर रखी गई एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी से कुल 33.050 किलोग्राम कीमती गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो को जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी डमरूधर डडसेना और धीरज कहार से जब पूछताछ किया गया , तो इस काले कारोबार की परतें खुलती चली गईं। परिवहन करते  पकड़ाये गए आरोपियों में   आरोपी धीरज कहार के  द्वारा स्वयं गांजा उगाना और सप्लाई के लिए बरगढ़ निवासी गोपीनाथ यादव को गांजा देना बताया। बसना पुलिस ने बिना वक्त गंवाए त्वरित एक्शन लिया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने ओडिशा और जांजगीर में एक साथ छापेमारी की। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य डीलर और जांजगीर में गांजा मंगवाने वाले रिसीवर को भी धरदबोचा। पुलिस ने सभी 04 आरोपियों के खिलाफ थाना बसना में धारा 20(ख)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


*गिरफ्तार आरोपी-*

*ओडिशा से परिवहनकर्ता-*

 1- डमरूधर डडसेना पिता दरसराम डडसेना (उम्र 26 वर्ष), निवासी- चंद्रमणीपुर, थाना झारबंद, जिला बरगढ़। 

*परिवहनकर्ता एवं उत्पादनकर्ता*

 2- धीरज कहार पिता पंकज कहार (उम्र 30 वर्ष), निवासी- बाबडा चौकी बरिहापड़ा, थाना बोध, जिला बौद्ध(ओडिशा)। 


*गांजा उपलब्ध कराने वाला मुख्य (सप्लायर)-*

 3- गोपीनाथ यादव पिता रेवा साय यादव (उम्र 38 वर्ष), निवासी- भैंसादरहा, थाना झारबंद, जिला बरगढ़(ओडिशा)।

 

 *गांजा मंगाने वाला (डेस्टिनेशन)-*

 4- मनीष डहरे पिता मंगलू राम डहरे (उम्र 47 वर्ष), निवासी- पुटपुरा, जांजगीर(छत्तीसगढ़)

जप्त संपत्ति-

01- 33.050 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 16,52,500 रुपये

02- एक बोलेरो वाहन किमती 7,00,000 रुपये

03- 03 नग मोबाईल फोनकिमती 15,000 रुपये

कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 23,67,500 रुपये (तेईस लाख सड़सठ हजार पांच सौ रुपये)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने