पिथौरा में सट्टा कारोबारी पर कार्यवाही
सट्टा खईवाल के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्रवाई
04 मोबाइल और नकदी रकम की गई जप्त
थाना पिथौरा पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध नकेल कसने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत् थाना पिथौरा अंतर्गत सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान केहत् कार्यवाही में आज दिनांक 11/04/2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की पिथौरा सब्जी मार्केट में सुनील बसंल नामक व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाकर अवैध धन लाभ कमाने व दुसरो को भी इसमें शामिल करने का अवैधानिक कार्य कर रहा है। की सूचना पर पिथौरा पुलिस द्वारा ग्राहक बनकर सटटा खईवाल सुनील बसंल को रंगे हाथो पकड़ा गया। मुखबीर से सूचना पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) कायम किया गया है। मामला अजमानतीय होने से आरोपियो को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
सुनील बंसल पिता सामरिया बंसल उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड नं0 15 सब्जी मार्केट पिथौरा
जप्त संपत्ति–
1- 04 स्क्रीन शॉट मोबाइल से, जिसमें सट्टा का रूपये-पैसे का दांव लिखा है
2- नगदी रकम 500 रूपये
3- एक नग पुरानी मोबाइल कीमती 8000 रूपये
जुमला जप्त संपत्ति कीमती 8500 रूपये।
