जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध महुआ शराब बनाने व बेचने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान

जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध महुआ शराब बनाने व बेचने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान

सरायपाली साप्ताहिक बाजार बैदपाली रोड़ के पास एवं पटेवा के नवागांव में दी गई दबिश

सरायपाली साप्ताहिक बाजार में, शराब परोसने ग्राहक की तलाश, पुलिस ने दबोचा

63 लीटर अवैध महुआ शराब किमती 12,600 रूपये, सहित 03 आरोपी गिरफतार, भेजे गये जेल

थाना सरायपाली एवं थाना पटेवा पुलिस की कार्यवाही

जिला पुलिस  महासमुंद द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वाली के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स और सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों मे लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में निम्नानुसार कार्यवाही की गई- 20/04/2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि- 

(01) थाना सरायपाली

अपराध क्रमांक 134/26,  

धारा 34(2) आबकारी एक्ट

सरायपाली साप्ताहिक बाजार, बैदपाली रोड़ में एक व्यक्ति अपने पासअवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश करते खड़ा है। जिस पर थाना स्टॉफ के द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। सूचक के बताये स्थान पर मिले एक व्यक्ति को पुछताछ करने पर अपना नाम विजय भारती पिता दूजेराम भारती उम्र 31 साल निवासी ग्राम नूनपानी थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. बताया व उनके पास 02 नीले रंग की 30 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम में के बारे में पुछने व जॉच करने पर उसमें भरी 25-25 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कुल 50 लीटर महुआ शराब जिसकी किमत 10,000 रूपये का रखे हुऐ मिला व उक्त शराब को बिक्री करने ग्राहक तलाश करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा जूर्म स्वीकार करने से गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी-

01- विजय भारती पिता दूजेराम भारती उम्र 31 साल निवासी ग्राम नूनपानी थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग.

जप्त सामग्री-

01- 50 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 10,000 रूपये

(01) थाना पटेवा

अपराध क्रमांक 72/26,  73/26 

धारा 34(1) एवं धारा 34(2) आबकारी एक्ट

मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस  टीम द्वारा रेड कारवाही करते हुवे ग्राम नवागांव 02 आरोपियों के कब्जे से ग्राहक को बेचने के लिये रखे, करीब 13 लीटर अवैध महुवा शराब जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई

गिरफतार आरोपी का नाम-

01- सोहद्रा बाई नारंग पति बहुर सिंग उम्र 20 साल सा. नवागांव थाना पटेवा

02-अमित कुडेना पिता राकेश उम्र 20 साल सा. नवागांव थाना पटेवा

जप्त सम्पत्ति-

1- कुल 13 लीटर अवैध महुवा शराब की कीमती 2,600 रूपये

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने