गान्जा की तस्करी करते दो लोकल सप्लायर गिरफ्तार
01 लाख 55 हजार रूपये कीमत का 3.160 किलोग्राम गांजा जब्त
गांजा तस्करी में प्रयुक्त मो.सा. व 01 नग मोबाइल सहित कुल 01 लाख 80 हजार रूपये की संपत्ति जब्त
पिट्ठू बैग मे गान्जा भरकर मोटर सायकल से तस्करी
ग्राम जामपानी (ओडिशा) से लाकर महासमुन्द व आसपास पुड़िया बनाकर बेचने की थी योजना
सटीक सूचना, त्वरित एवं कार्यवाही से गांजा खपाने से पहले ही तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 24.07.2026 को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (सीजी 04 डीजेड 2188) में काले रंग के बैग में अवैध गांजा लेकर बागबाहरा से महासमुंद की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तुरंत खट्टी मोड महासमुंद के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो संदिग्ध को रोककर वाहन एवम अपने पास रखे बैग की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 3.160 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमती 1,55,000 रुपये)
बरामद किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गांजा ग्राम जामपानी (ओडिशा) से लाकर महासमुंद व स्थानीय क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपियों से गान्जा परिवहन मे प्रयुक्त वाहन व मोबाईल सहित जुमला 01 लाख 80 हजार रुपये की सम्पति को जप्त कर, आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर थाना महासमुन्द में अप.क्र. 430/2026 धारा 20(ख) नार.एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी-
01- गोविन्द पटेल पिता आनंद पटेल उम्र 35 साल, निवासी अनवरपुर, थाना बागबाहरा, जिला महासमुन्द छ.ग.
02- राधेश्याम दीवान पिता बिसेसर दीवान उम्र 36 साल, निवासी पठारीमुड़ा, थाना बागबाहरा, जिला महासमुन्द छ.ग.
जप्त संपत्ति-
(01)- 03.160 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 1,55,000 रूपये
(02)- एक मोसा. किमती 20,000 रूपये
(03)- 01 नग मोबाईल कीमती 5,000 रूपये
जुमला जप्त संपत्ति कीमती 01 लाख 80 हजार रूपये
