चन्डी मंदिर के पीछे पहाड़ी में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने किया ध्वस्त
12 जुआरी सपड़ाये, 04 फरार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त
नगदी रकम 03 लाख 60 हजार एक सौ रुपये, 14 नग मोबाइल एवं पांच मोटर साईकिल व 2 कार, जुमला रकम 20 लाख 35 हजार एक सौ रुपये और 52 पत्ती ताश जप्त
रात के अंधेरे में घेराबंदी कर दबोचे गए शातिर जुआरी
अपराध क्रमांक 124/26, धारा 3(2) छत्तीसगुढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, छोटे संगठित अपराध की धारा 112, बीएनएस के तहत कार्यवाही
एक सप्ताह के भीतर चौथी जुंआ रेड की कार्यवाही, 26 जुंआरी भेजे जा चुके है जेल
चार प्रकरणो में, नगदी रकम 03 लाख 75 हजार 910 रुपये सहित कुल 34 लाख 21 हज़ार रुपये की संपत्ति जब्त
दिनांक 13/07/2026 को थाना बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घुचापाली चंडी मंदिर के पीछे, जंगल में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से पैसे का हार जीत का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बागबाहरा पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम घुचापाली चंडी मंदिर के पीछे जंगल में रेड कार्यवाही किया गया। जहां पर 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल खेलते मिलने पर फड़ एवं जुआरियों के पास से 3,60,100 (तीन लाख साठ हजार एक सौ रुपये) नगद, 14 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल एवं पांच मोटर साईकिल व 2 कार कुल जुमला रकम 20,35,100.00 (बीस लाख पैंतीस हजार एक सौ रुपये) जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं छोटे संगठित अपराध की धारा 112, बीएनएस करना पाए जाने से अपराध क्रमांक 124/26 पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपियों को जेल भेजा गया है। मामले में संलिप्त एवं मौके पर से फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है
नाम आरोपीगण
1. प्रेमलाल पटेल पिता माखनलाल पटेल 45 वर्ष वार्ड नंबर 6 पटेवा
2. सतीश चंद्राकर पिता खेमाराम चंद्राकर उम्र 55 वर्ष वार्ड नंबर 12 तेन्दुलोथा बागबाहरा
3. विनय पिता जगनारायण सिंह राजपूत 41 वर्ष जोगिडिपा थाना पटेवा
4. ललित कुमार निषाद पिता समारोह राम निषाद वार्ड नंबर 5 ग्राम सिंघनपुर थाना पटेवा
5. रामाकांत पिता राजेश कुमार शुक्ला 36 वर्ष वार्ड नंबर 10 ग्राम झलप थाना पटेवा
6. यशवंत साहू पिता खेमाराम साहू 40 वर्ष घुचापाली थाना बागबाहरा
7. रामलाल पिता शोभू राम निषाद 42 वर्ष जामगांव थाना बागबाहरा
8. किशन कोसरिया पिता राजेंद्र कोसरिया 35 वर्ष वार्ड नंबर 15 झलप
9. शंभू लाल यादव पिता भूखन यादव 50 वर्ष साकिन मधुबन थाना पटेवा
10. कादिर खान पिता याकूब खान उम्र 38 वर्ष साकिन कोमाखान
11. केशव देवांगन पिता राधे देवांगन उम्र 37 वर्ष साकिन जोगीडिपा पटेवा
12. खेमराज उर्फ राजू जैन पिता स्व. तेजमल जैन उम्र 37 वर्ष साकिन कोमाखान
फरार आरोपी-
1. योगेश साहू साकिन जुनवानी थाना बागबाहरा
2. सदानंद चंद्राकर पिता ढेरु राम चंद्राकर उम्र करीबन 45 वर्ष साकिन भालूचोवां थाना बागबाहरा
3. हरदेव चंद्राकर पिता ढ़ेरु चंद्राकर उम्र 48 वर्ष साकिन घुंचापाली थाना बागबाहरा
4. ललित पटेल साकिन दलदली चौकी बया जिला बलौदाबाजार
जप्ती सामाग्री-
01- नगदी रकम 3,60,100 रूपये,(तीन लाख साठ हजार एक सौ रुपये)
02- 52 पत्ती ताश 09 बंडल, 01 नग दरी, एक नग CFL बल्ब
03- विभिन्न कंपनियों के कुल 14 नग मोबाइल
04- दो नग कार
05- चार नग मोटर साईकिल एवं एक स्कूटी
जुमला कीमती 20,35,100.00 (बीस लाख पैंतीस हजार एक सौ रुपये)

