जिला महासमुंद में ’ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, नो पार्किंग एवं यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजन की कार्यवाही लगातार जारी है
विगत एक सप्ताह के भीतर बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 929 चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही कर 4,64,500/- समन शुल्क जारी
तेजगति से चलने वाले 13 वाहनों के विरुद्ध 15,000/- समन शुल्क जारी
बिना सीटबेल्ट के चलने वाले 10 वाहनों के विरुद्ध 5000/- समन शुल्क की कार्यवाही
वाहन चलाते समय मोबाईल से बात करने पर कुल 5 वाहनों के विरूद्ध 1500/- समन शुल्क की कार्यवाही
अवैधानिक रूप से खड़ी 29 वाहनों पर नो पार्किंग की कार्यवाही कर 10600/- समन शुल्क कार्यवाही
प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले 01 वाहनों के विरुद्ध 2000/- समय शुल्क की कार्यवाही किया
शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 01 वाहन को माननीय न्यायालय द्वारा 10,000/- अर्थदण्ड से दण्डित किया।
मौके पर वाहन संबंधित दस्तावेज एवं अन्य कारणों से कुल 41 वाहनों के विरूद्ध 12400/- समय शुल्क की कार्यवाही किया
जिला मुख्यालय के साथ-साथ सरायपाली में भी ई-चालान की कार्यवाही प्रारंभ किया गया
यातायात पुलिस एवं थानों के द्वारा यातायात जनजागरूकता एवं नशामुक्ति के 15 कार्यक्रम संचालित कर 2000 से अधिक लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया
यातायात पुलिस महासमुंद द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार ई-चालान की कार्यवाही की जा रही है। प्रतिदिन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पॉइंट स्थापित कर दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों की जांच की जा रही है। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है
विगत एक सप्ताह के दौरान महासमुंद शहरी क्षेत्र में दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 929 चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही कर 4,64,500/- समन शुल्क, तेजगति से चलने वाले 13 वाहनों के विरुद्ध 20,500/-, बिना सेट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 10 वाहनों के विरूद्ध 5000/-, वाहन चलाते से मोबाईलस से बात करने वाले 5 वाहनों के विरूद्ध 1500/-, अवैधानिक रूप से खड़ी 29 वाहनों पर 10600/- प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले 01 वाहनों के विरुद्ध 2000/- समन शुल्क जारी किया गया। साथ ही शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 01 वाहन को माननीय न्यायालय द्वारा 10,000/- अर्थदण्ड से दण्डित किया गया’। इसके अलावा जिला मुख्यालय के साथ-साथ अब सरायपाली शहर में ई-चालान की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। जिसमें बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों कार्यवाही किया जा रहा है। साथ ही जिले के यातायात पुलिस एवं थानों के द्वारा यातायात जनजागरूकता एवं नशामुक्ति के 15 कार्यक्रम संचालित कर 2000 से अधिक लोगों को यातायात नियमों संबंधी जानकारी देकर जागरूक गया है। जिससे पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह सड़क दुर्घटनाओं में कमी हुई है
महासमुंद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय ’’हेलमेट’ तथा चारपहिया वाहन चलाते समय ’’सीट बेल्ट’’ का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। नशे की अवस्था में वाहन संचालन न करें तथा माल वाहक वाहनों में सवारी परिवहन से बचें
