खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली पार करने वाला चोर गिरफ्तार

खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली पार करने वाला  चोर गिरफ्तार,

कोटद्वारी जंगल में छिपाकर रखा था ट्रैक्टर और ट्रॉली

थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही

बलौदा पुलिस द्वारा  ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।विवरण इस प्रकार है कि

ग्राम पालीडीह निवासी सनमत बारीक ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 फरवरी 2026 को उन्होंने अपना आयशर ट्रैक्टर (क्रमांक CG06 E 3610) काम के बाद बाड़े (व्यारा) में खड़ा किया था। अगली सुबह जब वे वहां पहुंचे, तो ट्रैक्टर और ट्रॉली गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा पुलिस ने जांच तेज की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अर्जुण्डा के पास एक संदिग्ध युवक ट्रैक्टर बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की औरआरोपी  युवक निराकार उर्फ दलदल नेताम (निवासी ग्राम कनपला) को हिरासत में लिया।जिससे  पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि चोरी करने के बाद उसने ट्रैक्टर और ट्रॉली को कोटद्वारी के जंगल में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद कर ली है, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,50,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को धारा सदर के तहत गिरफ्तार कर 21 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है

गिरफ्तार आरोपी-

निराकार उर्फ दलदल नेताम पिता गांडा नेताम ग्राम कनपला थाना बलौदा जिला महासमुन्द छ0ग0 

जप्त सामग्री-

ट्रैक्टर और ट्रॉली  किमत लगभग 1,50,000 रुपये

Post a Comment

Previous Post Next Post