महिला मोर्चा के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया

 महिला मोर्चा के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया

छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सेवा, संस्कार और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंडल पिरदा के भतकुंदा ग्राम में

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्मिता जी एवं जिला प्रदेश के पदाधिकारियों ने भारत माता के छाया चित्र की पूजा अर्चना कर किया

यह कार्यक्रम महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष येतराम साहू के अनुमति से किया गया व महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्प लता चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जिला महामंत्री तारेश्वरी नायक, उपाध्यक्ष शशी पटेल, सीमा नायक, मंत्री वर्षा साहू, जगमोती बाई जिला पंचायत सदस्य , जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल के मार्गदर्शन में पिरदा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमला बेहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने भतकुंदा वनदुर्गा मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। “एक वृक्ष – एक जीवन” की भावना के साथ लगाए गए पीपल पौधे मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना के प्रतीक बने

इसके पश्चात महिला मोर्चा की समस्त बहनों ने पवित्र वनदुर्गा मंदिर में  सामूहिक  पूजन-अर्चन किया एवं वैदिक मंत्रोच्चार जयघोष के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास और मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करके पवित्र हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा

स्मिता हितेश चंद्राकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला मोर्चा कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और संस्कारों से जुड़ा एक परिवार है साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है। कार्यक्रम को पुष्पलता चौहान, उषा पटेल , तारेश्वरी नायक, शशी पटेल  संबोधित किया

मुख्यमंत्री विष्णु सहाय द्वारा महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास देकर महिलाओं का जो सम्मान बढ़ाया है उसके लिए उनके जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना की कार्यक्रम में सांकरा मंडल अध्यक्ष चेतना साहू, गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष सावित्री कश्यप, बसना मंडल अध्यक्ष दीपा साहू , महामंत्री द्वय पदमा रातडे व रीना प्रधान, उपाध्यक्ष पंचबाई नंद, जयंती पटेल, ज्योति चौधरी, मंत्री सरिता प्रधान, सरिता यादव, प्रवक्ता प्रियंका पटेल,  इंदु पपेल , उपसरपंच सत्यवती पटेल , पद्मनी यादव, विमला पटेल , रंभा लोहा, प्रभासीनी राठौर, आदि महिला मोर्चा मंडल के समस्त पदाधिकार्यों की उपस्थित में सम्पन्न हुआ

महामंत्री सुभाष बंजारा के द्वारा कार्यक्रम को बहुत अच्छे से संचालन किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post