श्रमिकों से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण और समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
महासमुंद 30 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में श्रमिकों से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण और समाधान के लिए श्रम विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों 75660-09102, 77469-19994 और 91715-53234 के माध्यम से जिले के श्रमिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज करा सकते है। श्रम पदाधिकारी श्री डी एन पात्र ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, जिससे शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।