साईं पैरा एथलेटिक्स चयन ट्रायल गुजरात में शामिल हुए जिले के 04 खिलाड़ी
महासमुंद - भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा पैरा एथलेटिक्स चयन ट्रायल फॉर इंडक्शन फॉर एन सी ओ ई गांधीनगर 2026-27 का आयोजन दिनांक 23 से 25 अप्रैल 2026 तक नेताजी सुभाष वेस्टर्न रीजनल सेंटर, सेक्टर 15, गांधीनगर गुजरात में आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले से 04 खिलाड़ी शामिल हुए। चयन ट्रायल में 15 वर्ष से 25 वर्ष के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को शामिल किया गया। जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले खिलाड़ी, राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 -26 में प्रथम स्थान से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया हो एवं वर्तमान वर्ल्ड रैंकिंग में आठवें स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को सभी कैटेगरी में शामिल किया गया। महासमुंद जिले के अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी लक्की यादव, ईश्वरी निषाद एवं राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी नोशन पटेल तथा देव मोती साव शामिल हुए। खिलाड़ियों के साथ कोच निरंजन साहू गाईड रनर प्रशांत निषाद एवं नइमिस सिदार के मार्गदर्शन में शामिल हुए। इन खिलाड़ियों को समाज सेवी संस्था फॉर्चून फाउंडेशन कर्मपटपर बागबाहरा खुर्द विकासखंड बागबाहरा द्वारा दिव्यांग/पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ियों के खेल स्पर्धा निखारने हेतु निरंतर कार्यरत हैं। खिलाड़ियों द्वारा लगातार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल किया जा रहा हैं। इस चयन ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को विश्व स्तर की प्रशिक्षण की सुविधा दी जाएगी। आवास, खेल सामग्री, प्रतियोगिता में शामिल होने की सुविधा, अध्ययन व्यय, स्पोर्ट्स साइंस स्पोर्ट, स्वास्थ्य बीमा, आदि दी जाएगी। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया गांधीनगर गुजरात में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने हेतु शुभकामनाएं दीं। गुजरात पैरा एथलेटिक्स चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, अलका नरेश चंद्राकर, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, विश्वनाथ अग्रवाल, पारस चोपड़ा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, आकाश जैन, अतुल बग्गा, भोजराम वर्मा, हरीश पांडे, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्य लोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, किशोर मोहंती, विकास बग्गा, लक्ष्मी प्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
