गौधाम कप के साथ पिथौरा में क्रिकेट का रोमांच, रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का अतिथियों ने किया शुभारंभ

 गौधाम कप के साथ पिथौरा में क्रिकेट का रोमांच, रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का अतिथियों ने किया शुभारंभ


पिथौरा: नगर में आयोजित श्री गोविंद कमला गौधाम कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय भगत सिंह खेल मैदान में उत्साहपूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन मॉर्निंग क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) पिथौरा के तत्वाधान में किया जा रहा है

यह प्रतियोगिता 20 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें क्षेत्र की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया है। मॉर्निंग क्रिकेट एसोसिएशन  द्वारा आयोजित इस स्पर्धा के चौथे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि परमीत सिंह माटा (निशू), अध्यक्षता कुलजीत आजमानी (जनसेवा 24 न्यूज) एवं विजय गुप्ता (नवभारत) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। मंच पर सतीश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल एवं मेहर सलूजा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सौरभ अग्रवाल ने किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय एवं ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल को बढ़ावा देना है

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस उछालकर मैच की शुरुआत किया गया। 

चौथे दिन का मुख्य मुकाबला बिट्टू इलेवन बनाम नूतन कार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिट्टू इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 136 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा

​जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नूतन कार की टीम बिट्टू इलेवन की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 97 रनों पर सिमट गई। इस तरह बिट्टू इलेवन ने यह मैच 39 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। बिट्टू इलेवन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए फहद दयाला ने 5 विकेट चटकाए, जिन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया

कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पत्रकार और समाजसेवी परमीत सिंह माटा ने अपने ओजस्वी संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा:

​"पत्रकारिता की कलम और खिलाड़ी का बल्ला, दोनों में एक बात समान है—दोनों ही अनुशासन और सटीक निशाने की मांग करते हैं। जैसे एक गलत खबर समाज को गुमराह कर सकती है, वैसे ही खेल भावना के बिना खेला गया खेल सिर्फ मनोरंजन बनकर रह जाता है। यह प्रतियोगिता सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि गौ-सेवा और खेल प्रतिभाओं के निखार का एक पावन संकल्प है। याद रखिएगा, मैदान में हारा हुआ इंसान फिर से जीत सकता है, लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी नहीं जीत सकता

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि कुलजीत आजमानी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताएं से पिथौरा नगर का मान खेल क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ रहा है । हम जब क्रिकेट खेला करते थे तो ऐसी सुविधाएं नहीं थी आज दृश्य अलग है और माहौल भी उन्होंने कहा कि क्रिकेट का एक अलग ही जुनून है। *असली विजेता वही होता है जो नियमों का पालन करते हुए, अपने विरोधी का सम्मान करते हुए खेलता है। और जीतता है 

भीषण गर्मी के बावजूद रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर MCA समिति ने नगर का गौरव बढ़ाया है।

समिति का प्रयास सराहनीय

मॉर्निंग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोज राज डडसेना ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है । कार्यक्रम सफल बनाने मे मुख्य रूप से मॉर्निंग क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य भोजराज डडसेना, राहुल यादव  दिनेश कालसा,मुक्कु सेन,तुषार राजपूत, समीर मिरि, राजगोपाल रोतीय, डिगेश पटेल,रामेश्वर ध्रुव,गीतेश ध्रुव, दिनेश सिन्हा वो नगर के नागरिकों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने