जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर महासमुंद में 06 जून तक होगा आयोजित
21 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026-27 का आयोजन
महासमुंद - जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा खेल संघों एवं संस्थाओं के माध्यम से महासमुंद जिले में विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 17 मई से 06 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में गर्मी को देखते हुए 17 मई से प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत किया गया हैं, जिसमें हैंडबॉल, बास्केटबॉल, नेटबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, रग्बी, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, कराते, शतरंज, योगासन, वॉलीबॉल खेल शामिल हैं
विभिन्न खेलों को संचालित करने में सहयोगी प्रशिक्षक जिसमें टेनिस एवं सॉफ्ट टेनिस खेल अंजनी साहू, हैंडबॉल सै. इमरान अली, बास्केटबॉल एवं नेटबॉल शुभम तिवारी, अभिषेक अम्बिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, शतरंज एवं योगासन संदीप पटले, सत्यनारायण दुर्गा, बैडमिंटन खेल घनश्याम सोनी, बॉल बैडमिंटन एवं हॉकी खेल डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, लखन लाल, ताइक्वांडो खेल भीषम माण्डले, कराते खेल नीलकंठ साहू, आनंद वैष्णव, वॉलीबॉल खेल गणेश राम कोसरे, तोरण यादव, फुटबॉल खेल छन्नू साहू, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, रग्बी , तीरंदाजी खेल डॉ. सुनील कुमार भोई, अभिषेक निर्मलकर, सेवन साहू, अभिषेक नेहरू, जगदीश धीवर, डॉ. पुर्नेंद्र चंद्राकर इत्यादि व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक, सचिव, सीनियर खिलाड़ी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से नवोदित खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा, बच्चों में खेल कौशल का विकास होगा, खेलों में भागीदारी होगी, महिलाओं की भागीदारी एवं आत्मरक्षा, योगासन एवं जुंबा जैसे गतिविधियों के माध्यम से फिटनेस के साथ प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। जिले के खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। गर्मी को देखते हुए उक्त प्रशिक्षण शिविर सुबह - शाम दो-दो घंटे के लिए संचालित होंगे, जिसमें बच्चे अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो सकते हैं।

