महासमुन्द पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हत्या के प्रयास का आरोपी चंद घंटे के भीतर पुलिस के गिरफ्त में
मुर्गा काटने वाले धारदार औजार से पीड़ित के सिर पर किया था प्राणघातक हमला
आरोपी के कब्जे से धारदार औजार किया गया जप्त
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपी को घटना के महज चंद घंटे के भीतर धरदबोचा है। आरोपी के कब्जे से हमले में इस्तेमाल धारदार औजार (चापड़ा) भी बरामद कर लिया गया है
घटना दिनांक 23.05.2026 की है। पीड़ित टकेश्वर साहू पिता भेखलाल साहू उम्र 22 साल, निवासी वार्ड नं. 28 मौहारीभाठा, महासमुन्द, थाना व जिला महासमुन्द छ0ग0 थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 22.05.2026 को रात्रि 08ः00 बजे आरोपी शुभम निषाद पिता स्व. संतोष निषाद उम्र 23 साल, निवासी वार्ड नं. 28 मौहारीभांठा के द्वारा बच्चे को डांटने-धमकाने की मामूली सी बात को लेकर मुर्गा कांटने वाले का चापड़ा(धारदार औज़ार) से प्राण घातक हमला किया है, जिससे पीड़ित के सिर, दोनो हाथ, ऊँगलियों तथा शरीर के अन्य हिस्सो में गंभीर चोंटे आई और आरोपी शुभम घटना कारित कर फरार हो गया कि, रिपोर्ट पर अपराध क्र. 309/2026 धारा 109(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते तुरंत फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने अपने सक्रिय मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया। दिनांक 24.05.26 को सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी शुभम निषाद को हिरासत में ले लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चापड़ा विधिवत जब्त किया गया।गिरफ्तार आरोपी शुभम निषाद के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है
गिरफ्तार आरोपी-
01- शुभम निषाद पिता स्व. संतोष निषाद उम्र 23 साल, निवासी वार्ड नं. 28 मौहारीभांठा, महासमुन्द, थाना व जिला महासमुन्द छ.ग.
