सात सूत्री मांग को लेकर सतनाम समरसता पद यात्रा
पिथौरा -सनातन समरसता पदयात्रा मैं निकले पद यात्रियों का आज पिथौरा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मेंजसबीर अजमानी जी खंड ससंघ चालक ,राजेश चौधरी बीजेपी मंडल कोषाध्यछ,रोमन साहु युवा मोर्चा महामंत्री लोचन चौहान भव्य स्वागत
वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर "सनातन समरसता पद यात्रा" का आयोजन किया जा रहा है
यह पद यात्रा 28 मई से 3 जून तक आयोजित होगी। यात्रा की शुरुआत रूदेश्वरी मंदिर, सिहोंडा से होगी और इसका समापन मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में ज्ञापन सौंपने के साथ किया जाएगा
आयोजकों का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य सनातन समाज में समरसता, सामाजिक जागरूकता और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर जनसमर्थन जुटाना है
यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों में छुआछूत समाप्त करने, वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गुरुकुल शिक्षा पद्धति लागू करने, समान शिक्षा एवं समान कानून तथा सनातन बोर्ड के गठन जैसी मांगें शामिल हैं
वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन और योगदान का भी उल्लेख किया गया है। सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था। उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी सेनानी, लेखक और राष्ट्रवादी विचारक के रूप में जाना जाता है। अंडमान की सेल्युलर जेल में बिताए गए उनके संघर्षपूर्ण जीवन का भी उल्लेख किया गया है
आयोजकों का कहना है कि बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोग इस पद यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाएंगे।
