राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन गुजरात में महासमुंद जिले के 03 खिलाड़ी होंगे शामिल

राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन गुजरात में महासमुंद जिले के 03 खिलाड़ी होंगे शामिल

राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन गुजरात में भोरिंग, तुमगांव के 03 खिलाड़ी शामिल होने रवाना हुए

नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन गुजरात में छत्तीसगढ़ टीम में शामिल होंगे आयुष, अभिषेक एवं निमेश

महासमुंद - मॉडर्न पेंटाथलॉन ऑफ इंडिया एवं गुजरात मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन द्वारा 15वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन नेशनल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन गुजरात विद्यापीठ उस्मानपुरा, अहमदाबाद गुजरात में दिनांक 31 मई से 4 जून 2026 तक आयोजित किया गया हैं। चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य से  महासमुंद जिले के भोरिंग एवं तुमगांव से 03 खिलाड़ी भागीदारी करने रविवार को अहमदाबाद, गुजरात के लिए रवाना हुए, जिसमें अभिषेक निर्मलकर पिता विजय कुमार निर्मलकर, आयुष निर्मलकर पिता विजय कुमार निर्मलकर एवं निवेश मन्नाडे पिता हीरा लाल मन्नाडे शामिल होंगे। अभिषेक ने खेलों में विभिन्न उपलब्धियां हासिल किया है 38वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड मॉडर्न पेंटाथलॉन में भागीदारी, राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन नाशिक में भागीदारी, 14वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन नेशनल चैंपियनशिप इंदौर 2025 में भागीदारी, 15वीं फेडरेशन कप नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में भागीदारी, 7वीं वेस्ट जोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप उज्जैन में भागीदारी, एशियन सॉफ्टबेसबॉल चैंपियनशिप 2024-2025 में पोखरा नेपाल में भागीदारी कर पदक जीता हैं। आयुष निर्मलकर ने इससे पहले राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप विदिशा मध्य प्रदेश में भागीदारी एवं ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 मेघालय में भागीदारी किया है। निमेष मन्नाडे ने इससे पहले एशियन सॉफ्टबेसबॉल गेम्स में पोखरा नेपाल में भागीदारी, फेडरेशन कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप राजस्थान में भागीदारी, 14वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन नेशनल चैंपियनशिप इंदौर में भागीदारी किया है। नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन में शामिल होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, प्रमोद ठाकुर, दिलीप, रवि धनगर, हर्ष शर्मा, जितेंद्र चंद्राकर, राकेश प्रधान, टी. निंगराज रेड्डी, जगदीश धीवर, लिशांसु साहू, शुभांश शर्मा, ओंकार निषाद, सेवन साहू, समस्त जिला संघ एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने