ड्रग(कैनाबिस) की तस्करी करते दो सप्लायर (महिला व पुरूष) गिरफ्तार
कुल 12.750 किलो गांजा, कीमती 06 लाख 37 हजार 500 रूपये जप्त
गांजा तस्करी में प्रयुक्त मो.सा. व 02 नग मोबाइल सहित कुल 06 लाख 97 हजार 700 रूपये की संपत्ति जब्त
मो.सा. सीट के नीचे, डिक्की व लेडिस पर्स में छिपाकर गांजे की तस्करी
कालाहांडी (उड़िसा) से लाकर बागबाहरा जिला महासमुन्द के पैडलर को देने की थी योजना
सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक काला रंग हीरो होण्डा मोसा. स्प्लेण्डर क्रमांक सी.जी. 04 सी.एच. 6549 में एक पुरूष एवं एक महिला द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे की सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका में नाकाबंदी कर वाहन जाॅंच कार्यवाही की जा रही थी। संदेही मोटर सायकल चालक को रोककर नाम पता पुछताछ करने पर अपना अपना नाम मदन ताण्डी पिता डमरूधर उम्र 45 साल निवासी महालिंग थाना केगांव जिला कालाहांडी(उड़िसा) एवं सवार महिला शांति ताण्डी पति स्व.फग्गु प्रसाद ताण्डी उम्र 45 साल निवासी लियाड थाना सिनापाली जिला नुआपाड़ा (उड़िसा) का रहने वाला बताये। पुछताछ में आरापियों ने मोसा. की सीट, डिक्की एवं लेडिस पर्स में छुपाकर गांजा तस्करी की बात कबूल की। जिसे वे कालाहांडी (ओड़िसा) से लाकर बागबाहरा जिला महासमुन्द (छत्तीसगढ) के किसी ब्यक्ति को देने ले जा रहे थे। आरोपियों से 12.750 किलो मादक पदार्थ गांजा (किमती 6,37,500 रुपये) एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मोसा. किमती 50,000 रूपये एवं 02 नग मोबाईल (कीमती 10,000 रूपये), एक लेडिस पर्स कीमती 200 रूपये जुमला 06 लाख 97 हजार 700 रूपये की संपत्ति जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर थाना कोमाखान में अप.क्र. 108/ 2026 धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी-
01- मदन ताण्डी पिता डमरूधर उम्र 45 साल निवासी महालिंग थाना केगांव जिला कालाहांडी (उड़िसा)
02- शांति ताण्डी पति स्व.फग्गु प्रसाद ताण्डी उम्र 45 साल निवासी लियाड थाना सिनापाली जिला नुआपाड़ा(उड़िसा)
जप्त संपत्ति-
(01)- 12.750 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 6,37,500 रूपये
(02)- एक मोसा. किमती 50,000 रूपये
(03)- 02 नग मोबाईल कीमती 10,000 रूपये
(04)- एक लेडिस पर्स कीमती 200 रूपये
जुमला संपत्ति जप्त कीमती 06 लाख 97 हजार 700 रूपये।
