JETTA कार में सीक्रेट चेंबर बनाकर उसमें छिपाकर किया जा रहा था गांजा तस्करी, चाल नाकाम

JETTA कार में सीक्रेट चेंबर बनाकर उसमें छिपाकर किया जा रहा था गांजा तस्करी, चाल नाकाम

कुल 37.940 किलो गांजा, कीमती 18.97 लाख रूपये जप्त

गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन(कार) और मोबाइल सहित कुल 25.02 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

कैमूर(बिहार) निवासी अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मदन रामपुर (उडिसा) से लाकर रायपुर (छ.ग.) मे खपाने की थी योजना

जिले के सीमा में प्रवेश करते ही पकड़ा गया गांजा तस्कर, छत्तीसगढ़ में खपाने की योजना को किया गया फेल

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है

सिंघोड़ा पुलिस को सूचना मिली की एक JETTA कार क्रमांक MH 02 CD 3140 में अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है। उक्त सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद एक JETTA कार क्रमांक MH 02 CD 3140 आया, जिसमें सवार 01 व्यक्ति(चालक) को नाम पता पुछने पर अपना नाम श्रवण यादव पिता रामपति यादव उम्र 39 साल साकिन अमाव थाना चैनपुर जिला कैमूर(बिहार) का रहने वाला बताया। गांजा तस्करी संबंधी प्राप्त सूचना से अवगत कराने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। उक्त कार की तलाशी लेने पर पीछे डिक्की में अलग से चेंबर बना हुआ था जिसे खोलने पर चेम्बर के अंदर 18 पैकेट में 37. 940 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। उक्त गांजा को वह मदन रामपुर उडिसा से रायपुर छ0ग0 ले जाना बताये। आरोपी से 37.940 किलो मादक पदार्थ गांजा (किमती 18,97,000 रुपये) एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार क्रमांक MH 02 CD 3140 (कीमती 6,00,000 रूपये) एवं 01 नग मोबाईल (कीमती 5,000 रूपये), जुमला 25,02,000 /-रूपये की संपत्ति जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा (20बी) (दो)(सी) ,एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी-

 01- श्रवण यादव पिता रामपति यादव उम्र 39 साल निवासी अमाव थाना चैनपुर जिला कैमूर(बिहार)

जप्त संपत्ति-

01- 37.940 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त, किमती 18,97,000 रुपये

02- एक कार कीमती 6,00,000 रूपये

03- 01 नग मोबाईल कीमती 05,000 रूपये

जुमला जप्त संपत्ति कीमती 25,02,000 रूपये

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने