बसना में गूंजा गाड़ा समाज का एकता स्वर, फेडरेशन की संभाग स्तरीय बैठक संपन्न

बसना में गूंजा गाड़ा समाज का एकता स्वर, फेडरेशन की संभाग स्तरीय बैठक संपन्न


 छ.ग. गाड़ा समाज फेडरेशन रायपुर संभाग बैठक: सामाजिक एकीकरण और राजनीतिक सशक्तिकरण पर जोर

एससी आयोग अध्यक्ष बनने पर रामलाल चौहान का अभिनंदन, बसना में फेडरेशन ने जताया   

नमस्कार, खबर बसना से है। छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज को एकजुट कर सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से गठित "छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज फेडरेशन" की रायपुर संभाग स्तरीय बैठक आज महासमुंद जिले के बसना स्थित मंगल भवन में संपन्न हुई। बैठक में फेडरेशन के प्रदेश और संभाग स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए

वैसे तो छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ने वाली कई विभूतियां रही हैं। लेकिन राज्य गठन के बाद भी गाड़ा समाज अन्य समाजों की तुलना में राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में कुछ पिछड़ा रहा। इसी कमी को दूर करने के लिए अब प्रदेश भर के गाड़ा समाज को एक सूत्र में जोड़कर सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का बीड़ा छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज फेडरेशन ने उठाया है 

आज बसना के मंगल भवन में आयोजित इस संभाग स्तरीय बैठक में रायपुर संभाग के भारी संख्या में पदाधिकारी और समाजजन पहुंचे। बैठक की शुरुआत फेडरेशन के संरक्षक पुनीत राम चौहान ने की। उन्होंने फेडरेशन के मूल उद्देश्यों और प्रदेश भर में संगठन के आधारभूत ढांचे की जानकारी देते हुए सभी क्षेत्रीय संगठनों से फेडरेशन के साथ जुड़ने की अपील की

"हमारा उद्देश्य पूरे प्रदेश के गाड़ा समाज को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकरूपता लाना है, ताकि हम राजनीतिक और सामाजिक रूप से स्वावलंबी बन सकें 

बैठक में फेडरेशन के संरक्षक और छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष रामलाल चौहान को सम्मानित भी किया गया। समाजजनों ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया

"गाड़ा समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, संगठन और एकता जरूरी है। फेडरेशन इसी दिशा में काम कर रहा है

बैठक में प्रमुख रूप से सलाहकार कुमार लाल चौहान, हरिशंकर चौहान, प्रांतीय संयोजक टी.आर जगदल्ले, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, उप संयोजक चंद्रशेखर सोनवानी, पुष्प लता चौहान, प्रांतीय सचिव रवि बघेल, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल चौहान सहित राजेश बघेल, बंशी ताण्डी, चंपतलाल चौहान, देवेंद्र चौहान और रायपुर व गरियाबंद के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे

फेडरेशन के पदाधिकारियों का मानना है कि क्षेत्रीय संगठनों और युवाओं की बढ़ती सहभागिता से गाड़ा समाज अब सामाजिक और राजनीतिक हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है

बसना में छ.ग. गाड़ा समाज फेडरेशन की संभागीय बैठक, एकजुटता पर दिया जोर

बसना, 13.07.2026। छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज को प्रदेश स्तर पर एकजुट कर सामाजिक उत्थान की दिशा में काम कर रहे "छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज फेडरेशन" की रायपुर संभाग स्तरीय बैठक रविवार को बसना के मंगल भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज को संगठित कर संवैधानिक पदों तक पहुंच बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसी बैठक में समाजजनों ने फेडरेशन के संरक्षक रामलाल चौहान को राज्य एससी आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने