ग्राम पठियापाली तालाब के मेड़ पर महुआ पेड़ के नीचे अवैध जुआ फड़ पर बसना पुलिस की दबिश

ग्राम पठियापाली तालाब के मेड़ पर महुआ पेड़ के नीचे अवैध जुआ फड़ पर बसना पुलिस की दबिश

जुआ खेलते 08 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

नगदी रकम 8,050 रुपये, 04 पुरानी मोटर साइकिलें और 52 पत्ती ताश जप्त

जप्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 88,050 रुपये आंका गया

धारा 3(2) छत्तीसगुढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, छोटे संगठित अपराध की धारा 112, बीएनएस के तहत कार्यवाही

दिनांक 12/07/2026 को थाना बसना पुलिस को टाउन/देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पठियापाली तालाब के मेड़ पर महुआ पेड़ के नीचे कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से पैसे का हार जीत का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बसना पुलिस टीम  द्वारा गवाहों के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई

दबिश के दौरान मौके पर 08 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से पैसे का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। जुआरियों के पास एवं फड़ से कुल 8,050 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, और 04 पुरानी इस्तेमाली मोटरसाइकिलें (प्लेटिना, सुपर स्प्लेंडर और दो टीवीएस एक्सल) जप्त की गईं। जप्त की गई मोटर साइकिलों की कीमत 80,000 रुपये है, जिससे कुल जप्ती का अनुमानित मूल्य 88,050 रुपये पाया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना बसना में  धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं 112(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा कर आरोपियों को जेल भेजा गया है

पकड़े गए आरोपियों का विवरण:

01- पुरुषोत्तम जगत पिता: स्व. रामचरण जगत, उम्र 36 वर्ष निवासी पठियापाली, थाना बसना

02- अंतर्यामी भोई पिता हेमसागर भोई, उम्र 40 वर्ष निवासी हबेकांटा, थाना बसना

03-  ललित दास पिता नंदु दास, उम्र 34 वर्ष निवासी: पीपलखूंटा, थाना बसना

04-  हिरादास मानिकपुरी (पिता: जगदीश मानिकपुरी, उम्र 28 वर्ष निवासी: पीपलखूंटा, थाना बसना

05- संतोष दास पिता प्रेमदास, उम्र 40 वर्ष निवासी: पीपलखूंटा, थाना बसना

06- राजकुमार सुरलिया पिता: विजय सुरलिया, उम्र 34 वर्ष निवासी बीटांगीपाली, थाना बसना

07- धनेश नाग पिता जलसिंग नाग, उम्र 37 वर्ष निवासी पठियापाली, थाना बसना

08- अजय साव पिता हेमलाल साव, उम्र 38 वर्ष निवासी चिर्राचुआं, थाना बसना

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने