गांडा समाज फेडरेशन ने CM साय से की मुलाकात, रामलाल चौहान को SC आयोग अध्यक्ष बनाए जाने पर जताया आभार
रायपुर, 20.07.2026। *छत्तीसगढ़ गांडा समाज फेडरेशन* के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने बीते दिन *19 जुलाई 2026* को मुख्यमंत्री *विष्णुदेव साय* से उनके सिविल लाइन स्थित रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात की
प्रतिनिधि मंडल ने सरायपाली के पूर्व विधायक और गांडा समाज के गौरव *रामलाल चौहान* को *छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष* बनाए जाने पर प्रदेश भर से आए समाजिक प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष वर्तमान में समाज में चल रहे संगठनात्मक कार्य, प्रादेशिक एकजुटता और समाजिक उत्थान जैसे विभिन्न गंभीर मसलों पर अपने विचार साझा किए
CM ने दी समाज को एकजुट रहने की सीख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज में एकजुटता बनाए रखने और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सभी को अपनी-अपनी भूमिका निभाने की अपील की
रायपुर संभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
वहीं छत्तीसगढ़ गांडा समाज फेडरेशन रायपुर संभाग के पदाधिकारियों की एक दिवसीय समीक्षा बैठक *इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय* के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे
बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से *रामलाल चौहान* - अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग छ.ग. शासन एवं फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक, *पुनीत राम चौहान* - प्रांतीय संरक्षक एवं पूर्व सदस्य छ.ग. राज्य अनुसूचित जाति आयोग, *टी.आर. जगद्ल्ले* - प्रांतीय संयोजक, *रवि बघेल* - प्रांतीय सचिव, *कुमार लाल चौहान* - पूर्व कलेक्टर एवं प्रांतीय संरक्षक, *पुष्पलता चौहान* - संभागीय उप संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, *अशोक कुमार सोनवानी* - प्रांतीय संरक्षक, *बी.आर. बघेल* - भिलाई प्रांतीय संयोजक, *हरिशंकर चौहान* - प्रांतीय सलाहकार एवं कमिश्नर, *हेमलता चौहान* - जनपद अध्यक्ष पुसौर, *रमेश कुमार चौहान* - प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष पिथौरा, *प्रमोद कुमार सागर* - सरायपाली जिला अध्यक्ष भाजपा SC मोर्चा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे
"मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करते हुए छत्तीसगढ़ गांडा समाज फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल"

