झलप में गूंजा युवा जोश: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का प्रेरक संबोधन, भव्य स्वागत
आज झलप बस स्टैंड पर राहुल टिकरिहा, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, का भाजयुमो जिला सहकोषाध्यक्ष राजा अग्रवाल जी एवं सागर साहू जी के नेतृत्व में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों और पुष्पमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन युवाओं की ताकत से ही सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि “संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। जब हर कार्यकर्ता अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाता है, तब संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है
उन्होंने आगे कहा कि युवा शक्ति देश और समाज के विकास की सबसे बड़ी आधारशिला है, और भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकता का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर जी ,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डोमन यादव जी ,मंडी अध्यक्ष सागर साहू जी,भाजयुमो सिरपुर मंडल अध्यक्ष उमेश गोल्डी साहू जी,संतोष पण्डा जी , रिंकू ध्रुव, जितेंद्र यादव ,तोनू साहू ,भूपेंद्र यादव ,पूरन मारकंडे, महेश देवांगन ,दयाशंकर पटेल,प्रीतम साहू जलकी,सतीश मारकंडे, यशवंत साहू ,प्रवीण बरिहा ,सागर ध्रुव ,गौरव ठाकुर ,राहुल यादव,संजू ध्रुव ,एसकुमार बरिहा,शत्रुघन खड़िया ,साहिल नायक ,लोकेश नायक ,ऋषि ध्रुवंशी,वीरेन भारद्वाज ,सोनू लहरे ,जयंत जोगी ,धर्मेंद्र, एवं भाजयुमो के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
