महासमुंद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु, फरार/न्यायालय अनुपस्थित वारंटियों की उपस्थिति हेतु चलाया गया विशेष अभियान

महासमुंद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु, फरार/न्यायालय अनुपस्थित वारंटियों की उपस्थिति हेतु चलाया गया विशेष अभियान

विशेष अभियान के तहत 94 वारंटियो को विधिवत किया गया न्यायालय के समक्ष पेश

दिनांक 23.03.2026 से 26.03.2026 तक कुल 04 दिवस चला धरपकड़ अभियान

 अनुविभागवार थानों की पृथक-पृथक टीम बनाकर की गई वारण्ट तामीली की कार्यवाही

 जिला पुलिस महासमुंद द्वारा  दिनांक 23.03.2026 एवं 26.03.2026 कुल 04 दिवस विशेष अभियान चलाया गया जिसमें सम्पूर्ण *जिले में 06 स्थायी वारंटी और 88 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 94 वारंटों को निष्पादन किया गया* है। उक्त वारंटो में स्थानीय  माननीय न्यायालयो एवं दीगर जिलो के न्यायालय से प्राप्त वारंट शामिल है। तामीलशुदा स्थायी वारंटियों में आबकारी एक्ट 04, छेड़छाड़ के 01 तथा अन्य (गाली-गलौच मारपीट) 01, धाराओ के अंतर्गत कुल 06 स्थायी वारंटियों को  विधिवत संबंधित माननीय न्यायालयो के समक्ष प्रस्तुत किया गया है

महासमुन्द अनुविभाग के थाना कोतवाली से 10 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थायी वारण्ट, थाना तुमगाॅव से 11 गिरफ्तारी वारंट, तथा थाना खल्लारी से 03 गिरफ्तारी वारंट कुल 27 वारंटो की तामीली की गई है 

पिथौरा अनुविभाग के थाना पटेवा 02 गिरफ्तारी वांरट, 01 स्थायी वारंट, थाना पिथौरा से 14 गिरफ्तारी वारंट तथा थाना साॅकरा से 05  गिरफ्तारी वांरट कुल 22 वारंटो की तामीली की गई है 

बागबाहरा अनुविभाग के थाना कोमाखान से 02 स्थायी वारंट तथा थाना तेन्दूकोना से 02 गिरफ्तारी वारंट कुल 04 वारंटो की तामीली की गई है

सरायपाली अनुविभाग के थाना बसना से 16 गिरफ्तारी वारंट, थाना सरायपाली से 04 गिरफ्तारी वारंट, तथा थाना सिघोड़ा से 21  गिरफ्तारी वारंट कुल 41 वारंटो की तामीली की गई है

जिले में शाॅति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराधियों के विरूद्व निरंतर और प्रभावी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने