एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की अफीम पोस्त डोडा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही
अवैध पदार्थ अफीम पोस्त डोडा की तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार
1432 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम पोस्त डोडा जब्त, कीमत 2,14,80,000 रुपये
दोनो तस्कर हरियाणा के निवासी, महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में
अफीम पोस्त डोडा परिवहन में प्रयुक्त एक पीकप क्रमांक HR46 F 4848 कीमती 10,00,000 रूपये, अफीम पोस्ट डोडा 1432 किलोग्राम किमती 2,14,80,000/- रुपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये, कुल जुमला कीमती 2,25,00,000 /- रूपये जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक पीकप क्रमांक HR46 F 4848 में दो व्यक्ति अफीम पोस्ट डोडा रखकर उडिसा की ओर से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक पीकप क्रमांक HR46 F 4848 आया जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे जिसे रोका गया जिन्हे नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम हरविंदर सिंह पिता गुरूमुख सिंह उम्र 40 साल साकिन म.न.1722 गली नंबर 03 शांतिनगर करनाल थाना करनाल जिला करनाल (हरियाणा)एवं बगल सीट में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम सत्यवान वाल्मीकि पिता मांगेराम उम्र 40 साल साकिन म.न. 2268/3 शांति नगर करनाल थाना करनाल जिला करनाल (हरियाणा) का निवासी होना बताये वाहन के पीछे डाला में रखे बोरियो के बारे में पूछताछ करने पर बोरियो के अंदर अफीम पोस्ट डोडा होना बताये एवं उक्त अफीम पोस्ट डोडा को गुमला झारखंड से रायपुर छ0ग0 ले जाना बताये । जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 1432 किलो ग्राम अफीम पोस्ट डोडा कीमत 2,14,80,000/- रुपये एवं अफीम पोस्ट डोडा परिवहन में प्रयुक्त एक पीकप क्रमांक HR46 F 4848 कीमती 10,00,000 रूपये, , एवं 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये , कुल जुमला कीमती 2,25,00,000 /- रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा 18 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपीगणो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है
*यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई
जप्त सम्पत्तीः-
01. 1432 किलो ग्राम मादक पदार्थ अफीम पोस्त डोडा जब्त, कीमत 2,14,80,000/- रुपये
02- गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक पीकप क्रमांक HR46 F 4848 कीमती 10,00,000 रूपये
03. 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये , कुल जुमला 2,25,00,000 /- रूपये
गिरफतार आरोपियो का नाम-
परिवहनकर्ता एवं डेस्टिनेशन
01- हरविंदर सिंह पिता गुरूमुख सिंह उम्र 40 साल साकिन म.न.1722 गली नंबर 03 शांतिनगर करनाल थाना करनाल जिला करनाल (हरियाणा)
02- सत्यवान वाल्मीकि पिता मांगेराम उम्र 40 साल साकिन म.न. 2268/3 शांति नगर करनाल थाना करनाल जिला करनाल (हरियाणा)
