रथयात्रा पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाये रखने, संदिग्धों पर निगरानी हेतु पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

रथयात्रा पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाये रखने, संदिग्धों पर निगरानी हेतु पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार (चाकू) के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

दहशत फैलाने वालो को आर्म्स एक्ट के तहत भेजा जेल।

अपराध क्र. 419/26, 420/26, 421/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज

थाना महासमुंद पुलिस की कार्यवाही

रथयात्रा पर्व के दौरान जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष सघन जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, हथियारों का प्रदर्शन एवं कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की गई। इसी क्रम में महासमुंद नगर के तीन अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराकर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल बनाने तथा लोक शांति भंग करने का प्रयास करते तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चाकू जब्त कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया प्रकरणवार विवरण निम्नानुसार है–

प्रकरण-1

दिनांक 17.07.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि  संजय कानन गार्डन महासमुन्द के पास एक व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा है।  सूचना पर हमराह स्टॉफ को साथ लेकर घेराबंदी कर आरोपी आशीष  छत्तर पिता पुनउ राम छत्तर उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 10 फुटका थाना सरायपाली, जिला महासमुन्द को 01 नग चाकू के साथ पकड़कर आरोपी के खिलाफ थाना महासमुन्द में अप.क्र 419/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।

प्रकरण-2

खैरा चौक महासमुन्द के पास एक व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ को साथ लेकर घेराबंदी कर आरोपी लोकेश्चर  सोनवानी पिता छेदु उर्फ आनंद राम सोनवानी उम्र 21 साल, निवासी वार्ड नं. 08 टिकरापारा, खैरा थाना व जिला महासमुन्द को 01 नग चाकू के साथ पकड़कर आरोपी के खिलाफ थाना महासमुन्द में अप0क्र0 420/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है

प्रकरण-3

भलेसर रोड़ में एक व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ को साथ लेकर घेराबंदी कर आरोपी करण महानंद पिता स्व. कृष्णा महानंद उम्र 20 साल, निवासी वार्ड नं. 09 बुगलू चौक नयापारा थाना महासमुन्द को 01 नग चाकू के साथ पकड़कर आरोपी के खिलाफ थाना महासमुन्द में अप0क्र0 421/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है

गिरफ्तार आरोपी-

01- आशीष छत्तर पिता पुनउ राम छत्तर उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 10 फुटका थाना सरायपाली, जिला महासमुन्द।

02- लोकेश्चर सोनवानी पिता छेदु उर्फ आनंद राम सोनवानी उम्र 21 साल, निवासी वार्ड नं. 08 टिकरापारा, खैरा थाना व जिला महासमुन्द। 

03- करण महानंद पिता स्व. कृष्णा महानंद उम्र 20 साल, निवासी वार्ड नं. 09 बुगलू चौक नयापारा महासमुन्द, थाना व जिला महासमुन्द।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने