नशे के सौदागरों पर सरायपाली पुलिस का प्रहार, सरहद पार से आ रही नशीली खेप बरामद
भारी मात्रा में प्रतिबंधित टेबलेट्स व नशीली इंजेक्शन के साथ 02 गिरफ्तार
बस के इंतजार में था तस्कर, पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे
Nitrazepam Tablets IP Nitrosun 10 mg, 40 पत्ते (कुल 400 नग नशीली टेबलेट्स)
पदमपुर (ओडिशा) से लाकर रायपुर में खपाने की थी योजना
दुसरे तस्कर से Pentazocine Injection IP 30 mg/ml नशीली इंजेक्शन, 80 नग जप्त
पदमपुर (ओडिशा) से लाकर सरायपाली में खपाने की थी योजना
कुल 87,184 रुपये की संपत्ति
प्रकरण-1 अप.क्र. 235/26, धारा 21 नारकोटिक एक्ट-
सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अवैध नशीली दवाई रखकर बस का इंतजार कर रहा है, सूचना पर उक्त संदेही व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम विजय चौबे पिता श्याम सुंदर चौबे निवासी शिव चैक लालपुर, टिकरापारा रायपुर जिला रायपुर का निवासी बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से Nitrazepam Tablets IP Nitrosun 10 mg Tablets 40 पत्ता (प्रत्येक में 10 टेबलेट) कुल 400 नग किमती 3200 रूपये का नशीली टेबलेट रखे मिला। जिसे वह पदमपुर उड़िसा से लाकर रायपुर में स्वयं बिक्री हेतु लेकर जा रहा था, बताया। आरोपी के विरूद्ध धारा 21 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 235/26 पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है
गिरफ्तार आरोपी-
01- विजय चौबे पिता श्याम सुंदर चौबे निवासी शिव चैक लालपुर, टिकरापारा रायपुर जिला रायपुर छ0ग0
जप्त प्रतिबंधित नशीली दवाई का विवरण-
01- Nitrazepam Tablets IP Nitrosun 10 mg Tablets 40 पत्ता (प्रत्येक में 10 टेबलेट) कुल 400 नग किमती 3200 रूपये
प्रकरण-2 अप.क्र. 236/26, धारा 21 नारकोटिक एक्ट-
सरायपाली पुलिस को मुखबीर सूचना पर एक होण्डा साईन मो.सा. क्रमांक सीजी-06, एचए-2197 के चालक को रोककर संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर अपना नाम राजापुरी गोस्वामी पिता कैलाशपुरी उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नं.-02 विरेन्द्र नगर सरायपाली का रहने वाला बताया। प्राप्त सूचना से अवगत कराते हुए व्यक्ति एवं वाहन की तालाशी लेने पर मो.सा. के सीट के नीचे Pentazocine Injection IP 30 mg/ml 80 नग किमती 3984 रूपये का नशीली इंजेक्शन रखे मिला। जिसे वह पदमपुर उड़िसा से लाकर सरायपाली में स्वयं बिक्री करने हेतु लेकर आ रहा था, बताया। आरोपी के विरूद्ध धारा 21 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 236/26 पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है
गिरफ्तार आरोपी-
01- राजापुरी गोस्वामी पिता कैलाशपुरी उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नं0 02 विरेन्द्र नगर सरायपाली थाना सरायपाली
जप्त प्रतिबंधित नशीली दवाई का विवरण-
01- Pentazocine Injection IP 30 mg/ml का नशीली इंजेक्शन 80 नग किमती 3984 रूपये
02- एक मो0सा0 किमती 80 हजार रूपये
जुमला (दोनो प्रकरण) जप्त संपत्ति किमती 87,184 रूपये
