संस्कार मल्टी टैलेंट कैंप बच्चों के लिए बदलाव की नई शुरुआत - नीरज साहू आबकारी उप निरीक्षक
पिथौरा /संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा प्रतिभा विद्यालय में आयोजित संस्कार मल्टी टैलेंट समर क्लास के बच्चों के साथ रूबरू होने मौके पर पहुंचे नीरज कुमार साहू उप निरीक्षक आबकारी पिथौरा और उनकी टीम इस समर कैंप की हर गतिविधि को नजदीक से कवर किया और उपस्थित बच्चों के साथ बातचीत कर उनको मोटिवेट किया
इस दौरान आबकारी अधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि ये सिर्फ कैंप नहीं, एक क्रांति है.जहां हुनर, डांस, ड्राइंग पेंटिंग, विज्ञान, कला और आत्मविश्वास का समागम हो रहा है. बच्चे अपने भीतर छिपे कलाकार और वैज्ञानिक को खोज रहे हैं यह भविष्य की नींव है ये संस्कार मल्टी टैलेंट कैंप जिले के बच्चों के लिए बदलाव की नई शुरुआत है इस मौके पर समर क्लास के डायरेक्टर श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर ने आबकारी विभाग टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया। इस आयोजन में मुख्य रूप से नीरज कुमार साहू उप निरीक्षक आबकारी विभाग पिथौरा, सचिन चौहान, श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर डायरेक्टर समर क्लास, पिंटू बेहरा, डांस कोरियोग्राफर सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे।

