महासमुंद पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

महासमुंद पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

पिता-बेटे ने मिलकर माह भर पहले की थी हत्या,  हत्या कर शव को कुंए में डालकर घटना को छुपाने का किया था प्रयास

कुॅए में तैरता युवक का शव मिलने से फैली थी सनसनी

साक्ष्य छुपाने के उद्देय से आरोपी पिता-पुत्र ने मिलकर दिनांक 06.03.2026 को शव को प्लास्टिक बोरी में भरकर पत्थर बांधकर कुंए में फेंका था

घरेलू विवाद और शराब की लत, इस जघन्य अपराध की मुख्य वजह बनी

आरोपीगण द्वारा घटना में प्रयुक्त मो0सा0 डिलक्स सीजी 04एमयू/1345 को किया गया जप्त

दिनांक 09.04.2026 को यशवंत चन्द्राकर के मुर्गी फार्म तथा जंगल से लगे एनीकट कुंआ में प्लास्टिक बोरी में भरा हुआ पानी में तैरते हुए युवक का शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। महासमुंद पुलिस के द्वारा अज्ञात पुरूष जिसका उम्र करीबन 20-30 साल का शव मिलने पर मिलने पर थाना महासमुन्द मर्ग क्र. 52/2026 धारा 194 बीएनएसएस का मर्ग जॉंच में लिया गया। मर्ग जांच पर अपराध धारा 103(1), 238 बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से धारा सदर का अपराध क्र.195/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मर्ग जॉच के दौरान ग्रामीणों सरपंच, कोटवारों से पूछताछ करने पर पता चला कि महेश ध्रुव का बड़ा बेटा सत्यानारायण ध्रुव कई दिनों से गांव में नहीं होना बताये तथा महेश ध्रुव  ग्राम लाफिन खुर्द को शव का पहचान कराने पर स्वंय का बड़ा पुत्र सत्यानारायण ध्रुव पिता महेश ध्रुव उम्र 27 साल, निवासी लाफिनखुर्द का होना पहचान किया गया।  संदेह के आधार पर मृतक सत्यानारायण के पिता महेश ध्रुव माता आहिल्याबाई, छोटा भाई विधि से संघर्षरत बालक से विधिवत सम्मत पुछताछ कर मेमोरण्डक कथन लिया गया जो बताये कि मृतक सत्यनाराण ध्रुव शराब पीने का आदि था तथा शराब के नशे में अकसर अपने माता पिता को गाली गलौच करता था दिनांक 06.03.2026 मृतक सत्यानारायण ध्रुव अपने माता अहिल्या ध्रुव  को गाली गलौच कर मारपीट कर रहा था, तो उसके छोटे भाई विधि से संघर्षरत बालक के मना करने पर, उसे भी ढकेल दिया तब विधि से संघर्षरत बालक घुस्से में आकर घर में रखे पत्थर के सील से सत्यानारायण ध्रुव पर लगातार तीन-चार बार वार किया जिससे सत्यानारायण ध्रुव गिर गया और नांक कान से खुन बहने लगा जिससे सत्यानारायण की मृत्यु हो गया।  विधि से संघर्षरत बालक द्वारा घर में बिखरे खुन को दुपट्टा में साफ किया था। कुछ देर बाद उसके पिताजी महेश ध्रुव आया घटना को देखा जो सत्यानारायण की मृत्यु हो गया था तब महेश और उसके छोटे बेटे विधि से संघर्षरत बालक दोनो ने मिलकर घर में रखे  बोरी में सत्यानारायण को भरकर अपने मो0सॉ0 डिलक्स सीजी 04एमयू/1345 में बीच में रखकर यशवंत चन्द्राकर के मुर्गी फार्म तथा जंगल से लगे एनीकट कुंआ में पत्थर बांधकर फेंक देना स्वीकार किये। उपरोक्त आरोपीगण महेश ध्रुव द्वारा साक्ष्य छिपाना अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है एवं विधि से संघर्षरत बालक को मान. बाल न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर विधि सम्मत कार्यवाही की गयी है

गिरफ्तार आरोपी-

01.महेश ध्रुव पिता स्व. डेरहा राम उम्र 54 साल, निवासी लभराखुर्द, थाना व जिला महासमुन्द छ0ग0

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने