अखण्ड हरिकीर्तन से बढ़ती है आस्था - आशीष शर्मा
पिथौरा - ग्राम गिरना में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक समारोह कार्यक्रम के अवसर पर ग्रामीणों ने अष्टप्रहरी हरिकीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया । हरिकीर्तन कार्यक्रम में गिरना सहित आस पास के दर्जनों गांव के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । साथ ही ओडिशा सहित 5 कीर्तन पार्टी ने क्रमबद्व हरे कृष्णा हरे राम की प्रस्तुति से पूरे गांव को भक्तिमय माहौल में रंग दिया
भक्ति व श्रद्धा से ओत-प्रोत हरिकीर्तन कार्यक्रम में पिथौरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष आशीष शर्मा , भाजपा मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुधीर प्रधान , भाजपा नेत्री संकल्पना प्रधान , भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित शामिल हुए सभी नेपूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि आप सभी श्रद्धालुओं के साथ हरिकीर्तन कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा अर्चना करने का मौका मिला । आशीष शर्मा ने आगे कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होने से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत होने का मार्ग मजबूत होता है । ऐसे कार्यक्रम आमजनों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।तत्पश्चात आशीष शर्मा ने इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देख कर आयोजन समिति व ग्रामीणों को सफल कार्यक्रम की बधाई दी
भाजपा मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को सशक्त बनाते हैं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर सरपंच देवमाति बरिहा रंकमणि प्रधान , छात्र नेता तामेश प्रधान , मिथुन भोई , सरपंच प्रतिनिधि जोगिंदर बरिहा , संजय प्रधान , मिनिकेतन प्रधान , विनोद बारिक , दाशरथी निषाद , दयानंद पटेल , विक्रम साहू , संतोष साहू , लखेनतर बरिहा , महेंद्र प्रधान , डिग्रीलाल साहू , सुभाष साहू , दिव्या प्रधान , आंचलिक सभा अध्यक्ष पिथौरा कोलता समाज सदानंद भोई , उप सरपंच गायत्री निषाद , लोकनाथ बरिहा, रोहिणी प्रधान, नंदिनी भोई, गुलाबी भोई, गजानन भोई, गजानन बरिहा ,कैलाश साहू, सुभाष साहू, प्रेम पटेल, बिहारी बरीहा. रोहित यादव त्रिलोचन गढ़तिया ,सेत कुमारी भोई, जसोदा साहू , सुशीला साहू , बिजली साहू ,जानकी पटेल, सूक्ता बरिहा , सरोज कुमारी , हेमकुमारी विश्वकर्मा , सहित श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे
