बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 हजार क्विंटल धान हेराफेरी मामले के 02 फरार आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 हजार क्विंटल धान हेराफेरी मामले के  02 फरार आरोपी गिरफ्तार

धान खरीदी केंद्र पिरदा में 4.50 करोड़ रुपये के घोटाले का है मामला

वर्ष 2020-21 में 17210.72 क्विंटल धान की हेराफेरी कर कुल 4,50,00,000 रुपये (चार करोड़ पचास लाख रुपये) का गबन करने वाले तत्कालीन व्यवस्थापक प्रभारी एवं सेल्समैन लंबे समय से थे फरार

थाना बसना अपराध क्रमांक 163/2024 धारा 420, 409, 34 भा.दं.वि. पंजीबद्ध कर की जा रही थी जाॅंच एवं पतासाजी

मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

महासमुंद जिले में आर्थिक अपराधों, भ्रष्टाचार एवं सरकारी संपत्ति के गबन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा लगातार प्राप्त शिकायतों व सूचनाओं पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 27.03.2024 को प्रार्थी राजेश कुमार सिदार द्वारा थाना बसना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020-21 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिरदा (धान उपार्जन केंद्र) में 17210.72 क्विंटल धान की भारी हेराफेरी कर कुल 4,50,00,000 रुपये (चार करोड़ पचास लाख रुपये) का गबन कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। थाना बसना में अपराध क्रमांक 163/2024 धारा 420, 409, 34 भा.दं.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार 02 आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया जा चुका है। मामले में थाना बसना पुलिस टीम द्वारा शेष फरार आरोपियों की सघन पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के क्रम में तकनीकी विवेचना के आधार पर आज दिनांक 08.06.2026 को प्रकरण के दो मुख्य फरार आरोपी कन्हाई सेठ और राजकुमार पटेल  को पकड़ने के बाद पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियो ने जुर्म स्वीकार किया तथा संकलित दस्तावेजों से गबन में इनकी संलिप्तता पूर्णतः प्रमाणित पाई गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा कर जेल दाखिल किया गया है

गिरफ्तार आरोपी-

1- कन्हाई सेठ पिता सुरेन्द्र सेठ, उम्र 59 वर्ष, निवासी- रोहिना थाना सरायपाली (तत्कालीन व्यवस्थापक एवं खरीदी केंद्र प्रभारी धान उपार्जन केंद्र पिरदा), जिला महासमुंद (छ.ग.)।

2- राजकुमार पटेल पिता रेशम लाल पटेल, उम्र 42 वर्ष, निवासी- बरेकेल थाना बसना (तत्कालीन सेल्समैन धान उपार्जन केंद्र समिति पिरदा), जिला महासमुंद (छ.ग.)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने