आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस का विशेष अभियान, सौ से भी ज्यादा वारंटी पहुंचे सलाखों के पीछे
विशेष अभियान के तहत कुल 120 वारंटियों (29-स्थायीं एवं 91-गिरफ्तारी) को विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
थाना सरायपाली के, 09 वर्ष पुराने 01 स्थायी वारंट की हुई तामिली
चेक बाउंस के मामलों के 7 वारंटी की भी हुई तामिली
01 जून से 05 जून तक विशेष 'सर्च मुहिम' में कई पुराने वारंटी, न्यायालय पेश
पूर्व में दिनांक 01 मई से 05 मई तक चलाये गये अभियान मे 65 वारंटियो को किया गया न्यायालय पेश
अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु, लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस महासमुंद द्वारा दिनांक 01 जून से 05 जून तक 05 दिवस विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत सम्पूर्ण जिले में 29 स्थायी वारंटी और 91 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 120 वारंटों को निष्पादन किया गया है। उक्त वारंटो में स्थानीय माननीय न्यायालयो एवं दीगर जिलो के न्यायालय से प्राप्त वारंट शामिल है। तामील शुदा स्थायी वारंटियों में आबकारी एक्ट- 09 तथा अन्य (गाली-गलौच मारपीट)-09, एनआईए-08, दुर्घटना-01, चोरी-01, एनडीपीएस-01 मामलों मे विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 29 स्थायी वारंट जिसमें से 01 स्थायी वारंट 09 वर्ष पुराना(वर्ष 2017) है व 91 गिरफ्तारी वारंटियों को विधिवत संबंधित माननीय न्यायालयो के समक्ष प्रस्तुत किया गया है
अनुविभागवार विवरण-
महासमुन्द अनुविभाग- थाना कोतवाली से स्थाई वारंट-08 एवं गिरफ्तारी वारंट-07, थाना तुमगाॅव से स्थाई वारंट-02 एवं गिरफ्तारी वारंट-01 तथा थाना खल्लारी से स्थाई वारंट-01 एवं गिरफ्तारी वारंट-03 की तामीली की गई है
बागबाहरा अनुविभाग- थाना बागबाहरा से स्थाई वारंट-01 तथा गिरफ्तारी वारंट-10, थाना कोमाखान स्थाई वारंट-02 एवं गिरफ्तारी वारंट-10,थाना तेंदुकोना- 02 स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी 02 वारंट की तामीली की गई है।
पिथौरा अनुविभाग- थाना पिथौरा स्थाई वारंट-01 तथा गिरफ्तारी वारंट-04, थाना साकरा से स्थाई वारंट-02 तथा गिरफ्तारी वारंट-09, पटेवा से स्थाई वारंट-02 की तामीली की गई है
*सरायपाली अनुविभाग-* थाना बसना से स्थाई वारंट-01 तथा गिरफ्तारी वारंट-14, थाना सरायपाली से स्थाई वारंट-05 तथा गिरफ्तारी वारंट-13 तथा थाना सिंघोड़ा-स्थाई वारंट-02 तथा गिरफ्तारी वारंट-13, बलौदा से 05 गिरफ्तारी वारंट तामिल, इस प्रकार से अभियान अवधि में कुल स्थाई वारंट-29 तथा गिरफ्तारी वारंट-91 की तामीली की गई है
"माननीय न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी/जमानती वारंटों और समनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार आरोपियों को दबोचकर कोर्ट में पेश किया है। जिले की शांति को भंग करने वाले और आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण की पुलिस की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगी
