भाजपा स्थापना दिवस एवं आगामी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंडल पिरदा में हुई आवश्यक बैठक सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं भाजपा प्रदेश छ. ग. व जिला महासमुन्द के मार्गदर्शन में मंडल पिरदा में प्रभारी श्री स्वर्णसिंह सलूजा जी एवं सह प्रभारी श्री प्रदीप साहू जी के उपस्थिति में आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन ग्राम पथरला के भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुआ। जिसमें बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र एवं संगठन के प्रति समर्पण का भाव व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्यों, आदर्शों, रीति - नीति पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में प्रभारी एवं सह प्रभारी के द्वारा आगामी संगठनात्मक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की गई। विशेष रुप से 05 अप्रैल को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम, 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम, 07 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन तथा गांव चलो घर चलो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंडल प्रभारी स्वर्णसिंह सलूजा जी एवं सहप्रभारी प्रदीप साहू जी ने विस्तारपूर्वक रणनीति के साथ सबको मिलकर समयबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु प्रेरित किए साथ ही भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारीगण एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता तथा उपस्थित मोर्चा के समस्त पदाधिकारीगण को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए आग्रह किए
उक्त बैठक में मुख्य रुप से मंडल प्रभारी श्री स्वर्णसिंह सलूजा जी, सह प्रभारी श्री प्रदीप साहू जी, मंडल अध्यक्ष श्री अभिमन्यु प्रधान जी , महामंत्री द्वय श्री सुभाष बंजारा जी व श्री मनीराम निषाद जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री परशुराम गड़तिया जी , अध्यक्ष महिला मोर्चा व जनपद सदस्य श्रीमती विमला बेहरा जी, इंदल साव उपाध्यक्ष जी, तोष कुमार पटेल जी उपाध्यक्ष, ताराचंद प्रधान जी प्रवक्ता, मकरध्वज भोई जी मंत्री, सुरेश नायक जी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, नीलमणि बारीक जी अध्यक्ष किसान मोर्चा, राजकुमार चौहान जी अध्यक्ष अ जा मोर्चा, दिनेश कश्यप जी अध्यक्ष युवा मोर्चा, पीताम्बर प्रधान जी महामंत्री किसान मोर्चा, नरोत्तम चौधरी जी महामंत्री किसान मोर्चा, हेतराम राठौड़ जी महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, दिनेश नायक जी प्रभारी पिरदा शक्ति केंद्र, अनुज प्रधान जी उपाध्यक्ष भाजयुमो, प्रेमलाल बंजारा जी मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, बिहारी खूंटे जी उपाध्यक्ष अ जा मोर्चा, बसंत साहू जी पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो, राजाराम परमार जी उपाध्यक्ष भाजयुमो, ज्ञान चंद प्रधान जी उपाध्यक्ष भाजयुमो, संदीप साहू जी महामंत्री भाजयुमो, रूपानंद नायक जी उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्रीमती जयंती पटेल जी उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, सत्यनारायण प्रधान जी बूथ अध्यक्ष, श्रीमती ज्योति चौधरी जी उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आदि भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

