मन की बात’ का 134वां एपिसोड रविवार को पिथौरा नगर के वार्ड क्रमांक 05 में सामूहिक रूप से सुना गया

 पिथौरा में सामूहिक रूप से सुना गया "मन की बात" का प्रसारण

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के परिश्रम को सराहा

पिथौरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड रविवार को पिथौरा नगर के वार्ड क्रमांक 05 में सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना

इस अवसर पर भाजपा अजजा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, जिला कार्य समिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद राम कुंवर मुन्ना सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि पुष्पराज गजेंद्र, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, टीकाराम देवांगन, पार्षद प्रेमरंजन रौतिया, किशोर पटेल, लीलाधर तारक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत देश में खेलों और खिलाड़ियों की बढ़ती उपलब्धियों से की। उन्होंने झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय वरिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान चार राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे, जो भारतीय खेल जगत के लिए गौरव का विषय है

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 100 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड बनाने वाले धावकों गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से भी संवाद किया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिस्पर्धा और प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री ने इसे खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया

संवाद के दौरान अनिमेष कुजूर ने अपनी खेल यात्रा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में एथलेटिक्स की शुरुआत की थी। पहले वे फुटबॉल खेलते थे, लेकिन बाद में दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से शुरू हुआ उनका सफर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है और उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है

कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पहचान दिलाने का प्रभावी मंच बन गया है। प्रधानमंत्री द्वारा खिलाड़ियों, नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहन देने से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने