कंपनी के सामान के आड़ में गांजा तस्करी, तस्कर का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फैल
टाटा माजदा वाहन में बडे़-बड़े काटॅूनों के बीच में एवं पीछे छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा
पुलिस को चकमा देने, काले रंग के त्रिपाल से अच्छी तरह से ढंक कर किया जा रहा था गांजा का परिवहन
600 किलो (06 क्विंटल) मादक पदार्थ गान्जा कीमती 03 करोड़ रुपये, किया गया जप्त
गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा माजदा, 01 नग मोबाईल, नगदी रकम सहित करीब 03 करोड़,12 लाख, 15 हजार रूपये की संपति जप्त
गांजा तस्करी करने वाला महाराष्ट्र का 01 तस्कर गिरफ्तार
जिला बौद्ध(उडीसा) से लिया गया था मादक पदार्थ गांजा, जिला ठाणे(महाराष्ट्र) मे खपाने की थी योजना
थाना सिंघोड़ा अंतर्गत प्राप्त सुचना के आधार पर मुरमुरी चौक में गांजा तस्कर आया पकड़ में
पुलिस की मुस्तैदी, सटिक सूचना से गांजा तस्कर को पकड़ने में मिली है सफलता
गांजा तस्करी के नित नए तरीके ऐंबुलेंस में, मूवर्स एंड पैकर्स कैरियर की आड़ मे, भारी वाहनों में फल, खाद्य सामग्री के नीचे, कपड़ा फेरी वाले की आड़ में, ट्रेवल्स वाहनों में, छोटे वाहनों में गुप्त चैंबर बनाकर व कच्चे मार्गों से परिवहन की, सभी तरीकों को महासमुंद पुलिस ने किया फेल
ओडीसा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के अलावा अब अंदरुनी मार्गों मे भी में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने की दिशा मे लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है
इसी दरमियान सूचना मिली की एक टाटा माजदा लाल कलर की गाड़ी क्रमांक MH-46 CU/6060 एक पुरूष मुरमुरी चौक से होते हुए वाहन में कंपनी का सामान के साथ अंदर गांजा रखकर महाराष्ट्र जा रहा है। सूचना पर मुरमुरी चौक पर वाहनों की जाॅच प्रारंभ की गई तभी मुखबीर के बताये हुलिया नंबर की संदिग्ध वाहन सामने से आते दिखा, इशारा कर वाहन रोका गया, पूछताछ करने पर वाहन चालक व्यक्ति ने अपना नाम महबूब बादशाह शेख पिता स्व.अब्बास मियां साबू इमाम शेख उम्र 65 साल साकिन कोलेख कुरलावाली चौल पास साईबाबा मंदिर संजय नगर अंबरनाथ थाना अंबरनाथ जिला थाने (महाराष्ट्र) का निवासी होना बताये। टाटा माजदा वाहन को चेक करने पर कंपनी के मशीनरी से संबंधी सामान के नीचे एवं पीछे छिपाकर 24 प्लास्टिक बोरी में प्रत्येक में 25 किलो ग्राम कुल 600 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया। उक्त गांजा को जिला बौद्ध उडीसा से जिला ठाणे महाराष्ट्र खुद के लिये ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपी से 600 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, किया गया, जिसकी किमत 3,0000,000 रुपये का एवं 01 नग मोबाईल कीमती 5,000 रूपये, नगदी रकम 10,000 रूपये, वाहन कीमती 12 लाख रूपये, जुमला 3,12,15000 /-रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (B),(ii),(C) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई
गिरफतार आरोपी-
परिवहनकर्ता एवं डेस्टिनेशन पाॅईंट
01- महबूब बादशाह शेख पिता स्व. अब्बास मियां साबु इमाम शेख उम्र 65 साल साकिन कोलेख कुरलावाली चौल पास साईबाबा मंदिर संजय नगर अंबरनाथ थाना अंबरनाथ जिला ठाणे (महाराष्ट्र)
जप्त सम्पत्ती-
01- गांजा 600 किलोग्राम किमती 03 करोड़ रुपये
02- टाटा माजदा वाहन कीमती 12 लाख रूपये
03- 01 नग मोबाईल कीमती 5,000 रूपये
जुमला जप्त संपति की कीमत करीब 3,12,15000 रूपये
