गांजा तस्करी के लिए नागपुर से उड़ीसा तक ट्रेन फिर बस का सफ़र, पुलिस को चकमा देने की कोशिश हुई नाकाम

 गांजा तस्करी के लिए नागपुर से उड़ीसा तक ट्रेन फिर बस का सफ़र, पुलिस को चकमा देने की कोशिश हुई नाकाम 

गांजा तस्करी करने वाले महाराष्ट्र के 2 तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

6.360 किलो मादक पदार्थ गान्जा कीमती 03 लाख 18 हज़ार रुपये जप्त

6.360 किलो गांजा एवं 02 नग मोबाईल सहित करीब 03 लाख 38 हज़ार रूपये की संपति जप्त

जिला बलांगीर (उडीसा) से लेकर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) मे खपाने की थी योजना

जिला पुलिस महासमुंद द्वारा गांजा परिवहन, बिक्री रोकथाम हेतु की जा रही है लगातार कार्यवाही

पिछले चार महीने में 95 प्रकरण में कुल 6431.571 किलो (64 क्वि. 31 किलो) गांजा जब्त कीमत लगभग 32 करोड़, 73 लाख, 05 हजार 450 रुपये

गांजा के प्रकरण में माह जनवरी से अब तक 240 आरोपी गिरफ्तार जिसमे छ.ग. के 56 व 184 अन्य राज्यों से

एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट, तक की जा रही है कार्यवाही

अब तक 33 प्रकरणों में पूरी सप्लाई चैन को तोड़ने में मिली सफलता

गांजा तस्करी के नित नए तरीके ऐंबुलेंस की आड़ में, मूवर्स एंड पैकर्स की आड़, भारी वाहनों में फल, खाद्य सामग्री के नीचे, कपड़ा फेरी वाले की आड़ में, ट्रेवल्स वाहनों में, छोटे वाहनों में गुप्त चैंबर बनाकर व कच्चे मार्गों से परिवहन की, सभी तरीकों को महासमुंद पुलिस ने किया फेल

4 स्थायी चेक पोस्ट के साथ ही  संभावित कच्चे मार्गों में भी लगाया जा रहा है चेकिंग प्वाइंट

पुलिस की मुस्तैदी, सूचना, तकनीकी विश्लेषण एवं समन्वय से तस्करों को पकड़ने में मिली है सफलता

गांजा तस्कर आये दिन गांजा तस्करी मे नये-नये पैतरा आजमाते आ रहे है और तस्करो के हर नये पैतरो को महासमुंद पुलिस ने नाकाम किया है। विगत दिनों मे एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में, मुवर्स एण्ड पैकर्स के बहाने तस्करी कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के नीचे गांजा की तस्करी व इसके अलावा प्रचलित मार्गों से हटकर कच्चे रास्तो से व कम मात्रा मे गान्जा तस्करी के प्लानिंग को महासमुंद पुलिस ने असफल किया है। ओडीसा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के अलावा अब अंदरुनी मार्गों मे भी में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर इंड टू इंड एवं फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने की दिशा मे लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है

इसी दरमियान सूचना मिली की एक महिला व् एक पुरूष मुरमुरी चौक पर दो पिटठू बैग के अंदर गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहे है।सूचना पर हमराह स्टाफ मुरमुरी चौक पहूंच कर मुखबीर के बताये हुलिया के संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर पुरूष ने अपना नाम पराग ध्रुव पिता प्रमोध ध्रुव उम्र 26 साल साकिन‍ शिवगडे कॉलेज प्लाट नं. 177 मुदलियार शान्तिनगर थाना शान्तिनगर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) तथा महिला ने अपना नाम सायली मसराम पिता प्रदीप मसराम उम्र 33 साल साकिन पांचपावली रोड गोलपुरा के पीछे महादेव मंदिर थाना पंचापावली जिला नागपुर (महाराष्ट्र) का निवासी होना बताये। पास रखे दो पीटठू बैग में 6.360 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को जिला बलांगीर उडीसा से जिला नागपुर महाराष्ट्र खुद के लिये ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत  कार्यवाही  करते हुए थाने में आरोपियों से 6.360  किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, किमती 3,18,000  रुपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये, जुमला 3,38,000 /-रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा (20बी) (दो)(बी), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से  आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई

गिरफतार आरोपी-

 परिवहनकर्ता

 01- पराग ध्रुव पिता प्रमोध ध्रुव उम्र 26 साल साकिन‍ शिवगडे कॉलेज प्लाट नं. 177 मुदलियार शान्तिनगर थाना शान्तिनगर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) 

02- सायली मसराम पिता प्रदीप मसराम उम्र 33 साल साकिन पांचपावली रोड गोलपुरा के पिछे महादेव मंदिर थाना पंचापावली जिला नागपुर (महाराष्ट्र)

 जप्त सम्पत्ती-

 01- गांजा 6.360 किलोग्राम किमती 3,18,000 रुपये

02- 02  नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये

जुमला जप्त संपति की कीमत करीब 3,38,000 रूपये

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने