02 अंतरराज्यीय गान्जा तस्कर सरायपाली पुलिस की गिरफ्त मे

02 अंतरराज्यीय गान्जा तस्कर सरायपाली पुलिस की गिरफ्त मे

08.210 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,64,200 रूपये जप्त

गान्जा परिवहन मे प्रयुक्त एक मोटर साइकल कीमती 50 हजार रुपये जप्त।

ग्राम तोरेसिंहा सुरंगी नाला के पास नाकाबंदी कर पकड़े गए गान्जा तस्कर

सटीक सूचना एवं त्वरित कार्यवाही से गांजा तस्कर को पकड़ने में मिली सफलता

माह जनवरी से अब तक के दर्ज 112 प्रकरण में कुल 7422.201 किलो (74 क्वि. 22 किलो) गांजा जब्त कीमत लगभग 36 करोड़, 98 लाख, 71 हजार 150 रूपये

गांजा के प्रकरण में माह जनवरी से अब तक 274 आरोपी गिरफ्तार जिसमें छ.ग. के 66 व 208 अन्य राज्यों से

एन्टी नारकोटिक  टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, दिनांक 10.07.2026 को सरायपाली पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 02 व्यक्ति जिनके नाम क्रमश: संजय जाल पिता तिरथो जाल उम्र 43 वर्ष साकिन चिंदागुड़ा वार्ड नंबर 01 थाना सिघेकेला जिला बलांगीर (उड़िसा) व श्रीधर सोना पिता सिंघराज सोना उम्र 42 वर्ष साकिन सिघेकेला वार्ड नंबर 01 सोलेमुड़गा थाना सिघेकेला जिला बलांगीर (उड़िसा), दोनो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा 08.210 किलो ग्राम कीमती 1,64,200 रूपये सहित परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल क्रमांक सीजी 12 एके 0701 को जप्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

गिरफ्तार आरोपी-

01- संजय जाल पिता तिरथो जाल उम्र 43 वर्ष साकिन चिंदागुड़ा वार्ड नंबर 01 थाना सिघेकेला जिला बलांगीर (उड़िसा)

02- श्रीधर सोना पिता सिंघराज सोना उम्र 42 वर्ष साकिन सिघेकेला वार्ड नंबर 01 सोलेमुड़गा थाना सिघेकेला जिला बलांगीर (उड़िसा)

जप्त सामग्री-

01-08.210 किलो गान्जा कीमती 1,64,200 रूपये

02- एक मो.सा. कीमती 50 हजार रूपये

जुमला जप्त संपत्ति कीमती 2,14,200 रुपये

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने