गान्जा तस्करो पर महासमुंद पुलिस की कड़ी कार्यवाही,त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लायर को भी किया गया उड़ीसा से गिरफ्तार

गान्जा तस्करो पर महासमुंद पुलिस की कड़ी कार्यवाही,त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लायर को भी किया गया  उड़ीसा से गिरफ्तार

अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 04 आरोपी गिरफ्तार

02 लाख 58 हजार रुपए कीमत का 05.160 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त

गांजा परिवहन में प्रयुक्त 2 मोटर सायकल, 4 नग मोबाइल कुल कीमती 1,13,000  रूपये की संपति जप्त

जब्त गांजा गर्भना उड़ीसा से  जांजगीर चांपा में पुड़िया बनाकर बेचने  लाया जा रहा था

स्कूटी की सीट के नीचे छिपाकर किया जा रहा था गांजा तस्करी

पुलिस द्वारा टेक्निकल एनालिसिस और समन्वय से गांजा प्रदायकर्ता को भी पकड़ने में मिली सफलता 

एन्टी नारकोटिक  टास्क फोर्स  एवं सभी थाना चौकी को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक  मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BP 1670 में 02 व्यक्ति पायलेटिंग और एक स्कूटी क्रमांक DL 11 SV 2022 में एक व्यक्ति उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहे है कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक  मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BP 1670 में 02 व्यक्ति पायलेटिंग करते और उसके पीछे एक स्कूटी क्रमांक DL 11 SV 2022 में एक व्यक्ति आए ,जिन्हें नाम पता पुछने पर मोटरसाइकिल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम  हरीश राठौर पिता जोतराम राठौर उम्र 23 वर्ष साकिन जांजगीर चांपा तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मुरारी सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय राम प्यारे सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष साकिन जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ तथा स्कूटी में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप सूर्यवंशी पिता रमेश सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष साकिन जांजगीर-चांपा छ0ग0,का रहने वाला बताया। आरोपीगणो से पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा लगातार पुछताछ करने पर स्कूटी के सीट के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताये। *उक्त गांजा को गर्भना उडिसा से चैतन्य पांडा पिता नवीन पांडा उम्र 60 वर्ष, पता सेकंड करवाना थाना सुहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा से खरीद कर जांजगीर- चांपा छग*  में स्वयं के बिक्री हेतु ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत  कार्यवाही  करते हुए  आरोपी से 5.160 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, किमती 2,58,000  रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक  मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BP 1670  कीमती 60,000 रूपये,, एक स्कूटी क्रमांक DL 11 SV 2022 कीमती 30,000 रूपये एवं 04  नग मोबाईल कीमती 23,000 रूपये , कुल जुमला कीमती 3,71,000 /-रूपये को जप्त किया गया है। आरोपियों के बताएं अनुसार गांजा बेचने वाले चैतन्य पांडा पिता नवीन पांडा उम्र 60 वर्ष सेकंड करवाना थाना सुहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा को भी गिरफ्तार किया गया सभी आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा (20बी) (दो)(बी) ,एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपीयो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है  

   गिरफतार आरोपी-

 01- हरीश राठौर पिता जोतराम राठौर उम्र 23 वर्ष साकिन जांजगीर चांपा 

02- मुरारी सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय राम प्यारे सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष साकिन जांजगीर-चांपा

03- प्रदीप सूर्यवंशी पिता रमेश सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष साकिन जांजगीर- चांपा छग

 गांजा देने वाला-

4- चैतन्य पांडा पिता नवीन पांडा उम्र 60 वर्ष सेकंड करवाना थाना सुहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा

 जप्त सम्पत्तीः-

 01-5.160 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, किमती 2,58,000 रुपये

02-एक  मोटर सायकल कीमती 60,000 रूपये

02-एक स्कूटी कीमती 30,000 रूपये

03- 04 नग मोबाईल कीमती 23,000 रूपये

जुमला जप्त संपत्ति कीमती 3,71,000 रुपये

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने