राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप हैदराबाद में महासमुंद जिले के 06 खिलाड़ी शामिल

राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप हैदराबाद में महासमुंद जिले के 06 खिलाड़ी शामिल

महासमुंद- इंडियन रग्बी एवं तेलंगाना रग्बी एसोसिएशन द्वारा जूनियर नेशनल रग्बी सेवन्स अंडर 18 वर्ष बालक एवं बालिका चैंपियनशिप 2026 का आयोजन गाजीबोवली स्टेडियम हैदराबाद में दिनांक 6 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की बालक एवं बालिका टीम शामिल होने हैदराबाद रवाना हुई। महासमुंद जिले के बेलसोंडा एवं पब्लिक स्कूल तुमगांव के 06 खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप हैदराबाद में शामिल हैं। जिले के प्रतिभाशाली रग्बी  खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप हैदराबाद के लिए चयन होने पर जिले में खुशी की लहर है। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर महासमुंद का गौरव बढ़ाया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा से सभी बालिका खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप हैदराबाद के लिए हुआ हैं। शिवानी बघेल पिता दीपक बघेल ने इससे पूर्व अंडर-19 एस जी एफ आई, नई दिल्ली तथा अंडर-15 राष्ट्रीय प्रतियोगिता अजमेर में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। जिया परवीन पिता अब्दुल मजीद खान ने इससे पूर्व अंडर-15 राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता, कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर (ओडिशा) में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। नंदनी निषाद पिता दिलीप निषाद ने इससे पूर्व अंडर-15 राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता, कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर (ओडिशा) में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पब्लिक स्कूल तुमगांव से सभी बालक खिलाड़ी का चयन हुआ हैं। जिसमें अजय प्रकाश साहू पिता ओम प्रकाश साहू ने अब तक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अंडर-17 रग्बी, पटना (बिहार), अंडर-15 रग्बी, ग्वालियर (मध्य प्रदेश), अंडर-17 रग्बी, भुवनेश्वर (ओडिशा), राष्ट्रीय एथलेटिक्स, अहमदाबाद (गुजरात) तथा राष्ट्रीय एथलेटिक्स, पटना (बिहार) में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया है। भावेश तारक पिता नारायण तारक ने राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता, नई दिल्ली में भागीदारी किया है। कुणाल जांगड़े पिता अजय जांगड़े ने इससे पूर्व राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके है। खिलाड़ियों की उपलब्धि के पीछे प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई का विशेष योगदान रहा है। खिलाड़ियों के चयन होने पर  छत्तीसगढ़  रग्बी एसोसिएशन सचिव डॉ. अयाज़ अहमद, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, इंद्राणी भास्कर व्यायाम शिक्षक बेलसोंडा, जगदीश धीवर, अभिषेक नेहरू, लिशांसु साहू, आयुष निर्मलकर, सेवन साहू, ममता धीवर, गीतांजलि साहू टीम मैनेजर शुभांश शर्मा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महासमुंद एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने