गांजा तस्करी के 4 मुख्य आरोपियों को, महासमुंद पुलिस को जबलपुर से पकड़ने में मिली सफलता

गांजा तस्करी के 4 मुख्य आरोपियों को, महासमुंद पुलिस को जबलपुर से पकड़ने में मिली सफलता

 बौद्ध (ओड़िसा) से जबलपुर (म.प्र.) गांजा की तस्करी का था मामला

 पुलिस द्वारा पीछा करने पर, आरोपी गान्जा तस्करी वाहन को छोड़कर, हो गए थे फरार

कार की डिक्की मे मिला था 15 लाख कीमत का 30 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा

प्रकरण मे गान्जा परिवहनकर्ता एवं फरार दो अन्य आरोपी,(गान्जा मंगाने वाला व वाहन स्वामी गिरफ्तार)

साइबर थाना की तकनीकी टीम के विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

 सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से फरार गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी पर से थाना कोमाखान के अपराध क्रमांक 74/26 धारा 20(बी)(II)(सी) 29 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे गान्जा लदे वाहन को छोड़कर फरार दो परिवहनकर्ता के साथ साथ गान्जा मंगाने वाला (डेस्टिनेशन पॉइंट) एवं जप्त वाहन के मालिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करने मे महासमुंद पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। मामला इस प्रकार से है की दिनांक 19.05.2026

को थाना कोमाखान पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर एक सफेद रंग की मारूति डिजायर कार(सोल्ड) मे 02 व्यक्ति सुवरमाल की ओर से आने पर उसे रुकने का संकेत दिया गया पर नहीं रुका बल्कि चालक ने कार तेज रफ्तार से चलाकर कोमाखान की ओर भाग गये थे, जिसे पुलिस द्वारा मोटर सायकल से पीछा करने पर, रेल्वे क्रासिंग के पास अंडरब्रिज में कार को छोडकर चालक सहित दोनो आरोपी फरार हो गये थे। संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर डिक्की में 30 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 15,00,000 रूपये का पाया गया था, जिसे जप्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान के अपराध क्रमांक 74/26, 

धारा 20(बी)(II)(सी) 29 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया था। मामले की जाँच पर जप्त वाहन के मालिक के डिटेल के आधार पर फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम को जबलपुर (मध्यप्रदेश) रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा जप्त वाहन के मालिक के पते पर दबिश दी गयी जहाँ वाहन स्वामी दुर्गेश चक्रवर्ती पिता नारायण चक्रवर्ती उम्र 25 साल निवासी रामनगर थाना तिलवारा जिला जबलपुर (वाहन स्वामी) मौजूद था। मामले की जानकारी देने पर वाहन स्वामी के निशानदेही पर

प्रकरण के आरोपी दोनो गान्जा परिवहनकर्ता छोटू सिंग ठाकुर पिता भगत सिंग उम्र 30 साल निवासी सांई नाला के पास राम नगर थाना तिलवारा जिला जबलपुर व राजेन्द्र राज चौधरी पिता मुन्नालाल उम्र 38 साल निवासी गढ़वा फाटक थाना लार्डगंज जबलपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनो ने बताया की वे उक्त वाहन से संदीप गुप्ता पिता चंद्रिका प्रसाद उम्र 50 साल निवासी मांडवा बस्ती रामपुर थाना गोरखपुर जिला जबलपुर के लिए गान्जा लाने गए थे। दोनो के निशानदेही पर गान्जा मंगाने वाले संदीप गुप्ता के निवास पते पर दबिश दी गयी और संदीप गुप्ता पिता चंद्रिका प्रसाद उम्र 50 साल निवासी मांडवा बस्ती रामपुर थाना गोरखपुर जिला जबलपुर, सहित चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी- 

(गान्जा परिवहनकर्ता-) 

01- छोटू सिंग ठाकुर पिता भगत सिंग उम्र 30 साल निवासी रामनगर थाना तिलवारा जिला जबलपुर

02- राजेन्द्र राज चौधरी पिता मुन्नालाल उम्र 38 साल निवासी गढ़वा फाटक थाना लार्डगंज जबलपुर

(गान्जा मंगाने वाला)-

03- संदीप गुप्ता पिता चंद्रिका प्रसाद उम्र 50 साल निवासी मांडवा बस्ती रामपुर थाना गोरखपुर जिला जबलपुर

(वाहन स्वामी)-

04- दुर्गेश चक्रवर्ती पिता नारायण चक्रवर्ती उम्र 25 साल निवासी रामनगर थाना तिलवारा जिला जबलपुर

पूर्व मे जप्त संपत्ति-

(01) 30 किलो गांजा किमती 15 लाख रू. (02) 05 नग मोबाईल किमती 22400 रू. (03) एक कार (सोल्ड) कीमती 08 लाख रू.   

 जुमला 23 लाख 22 हजार 400 रूपये की संपत्ति पूर्व मे जप्त किया गया है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने