73 लाख का सर्व समाज भवन तैयार, पर ताला नहीं खुला: जिम्मेदार एजेंसी मौन

73 लाख का सर्व समाज भवन नगर पंचायत पिथौरा तैयार, पर ताला नहीं खुला: जिम्मेदार एजेंसी मौन


पिथौरा । नगर पंचायत पिथौरा में 73 लाख 13 हजार रुपये की लागत से बना सर्व समाज मांगलिक भवन आज भी उद्घाटन के इंतजार में है। भवन का निर्माण कार्य लगभग 4 साल पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन जिम्मेदार एजेंसी की उदासीनता के कारण आम जनता को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है

जानकारी के अनुसार इस भवन का निर्माण कार्य 06/09/2022 को शुरू हुआ था। लागत 73.13 लाख रुपये है। निर्माण पूरा होने के बाद भी आज तक इसका विधिवत अनावरण नहीं किया गया है

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर भवन का उद्घाटन हो जाता तो शादी, विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आम नागरिकों को एक सस्ती और अच्छी सुविधा उपलब्ध हो जाती। लेकिन अफसोस की बात है कि बनकर तैयार भवन पर धूल जमी है और कार्य एजेंसी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही

नगर के लोगों में इसको लेकर नाराजगी है। उनका सवाल है कि जब करोड़ों रुपये खर्च कर भवन बना दिया गया तो फिर उद्घाटन में देरी क्यों? आखिर जिम्मेदारी किसकी है?

अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग कब इस भवन का अनावरण कराकर इसे जनता को समर्पित करते हैं



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने