आस्था का पर्व: आज पिथौरा में गूंजेंगे जय जगन्नाथ के नारे
पिथौरा। आस्था और भक्ति का महापर्व भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज 16 जुलाई को पिथौरा नगर में धूमधाम से मनाई जाएगी
मंदिर समिति के अनुसार आज सुबह निर्धारित समय पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को 3 भव्य रथों पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरेगी
तैयारियां पूरी
रथ यात्रा को लेकर मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। मार्ग में जगह-जगह प्रसाद और शरबत वितरण के स्टॉल लगाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा
आयोजकों ने बताया कि रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। "जय जगन्नाथ" के जयकारों के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा
धार्मिक मान्यता
कहा जाता है कि रथ यात्रा में रथ की रस्सी खींचने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 9 दिन बाद भगवान की वापसी "बहुड़ा यात्रा" के रूप में मनाई जाएगा
नगरवासियों से अपील की गई है कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें
