आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस का विशेष अभियान, सौ से भी ज्यादा वारंटी पहुंचे सलाखों के पीछे

आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस का विशेष अभियान, सौ से भी ज्यादा वारंटी पहुंचे सलाखों के पीछे 


विशेष अभियान के तहत कुल 150 वारंटियों (29-स्थायीं एवं 121-गिरफ्तारी) को विधिवत कार्यवाही  कर न्यायालय के समक्ष  किया गया पेश

चेक बाउंस के मामलों के 7 वारंटी की भी हुई तामिली

03 जुलाई से 08 जुलाई तक विशेष 'सर्च मुहिम' में कई  वारंटी , न्यायालय पेश

अनुविभागवार पृथक पृथक टीम गठित कर चलाया गया तामिली अभियान

पूर्व में दिनांक 01 जून से 05 जून तक चलाये गये अभियान मे 120 वारंटियो को किया गया न्यायालय पेश

अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु, लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस महासमुंद द्वारा दिनांक 03 जून से 08 जून तक 06 दिवस विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत सम्पूर्ण जिले में 29 स्थायी वारंटी और 121 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 150 वारंटों को निष्पादन किया गया है। उक्त वारंटो में स्थानीय माननीय न्यायालयो एवं दीगर जिलो के न्यायालय से प्राप्त वारंट शामिल है। तामील शुदा स्थायी वारंटियों में आबकारी एक्ट- 12 तथा अन्य (गाली-गलौच मारपीट)-05, एनआईए-07, दुर्घटना-03, चोरी-01, महिला संबंधी अपराध 01 के मामलों मे विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 29 स्थायी वारंट, 121  गिरफ्तारी वारंटियों को विधिवत संबंधित माननीय न्यायालयो के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। 

*अनुविभागवार विवरण-*

*महासमुन्द अनुविभाग-* थाना कोतवाली से गिरफ्तारी वारंट-05, थाना तुमगांव से गिरफ्तारी वारंट-11 तथा थाना खल्लारी से स्थाई वारंट-02 एवं गिरफ्तारी वारंट-05 की तामीली की गई है।

*बागबाहरा अनुविभाग-* थाना बागबाहरा से स्थाई वारंट-12 तथा गिरफ्तारी वारंट-09, थाना कोमाखान स्गिरफ्तारी वारंट-09,थाना तेंदुकोना- 01स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी 07 वारंट की तामीली की गई है।

*पिथौरा अनुविभाग-* थाना पिथौरा स्थाई वारंट-05 तथा गिरफ्तारी वारंट-16, थाना सांकरा  से स्थाई वारंट-02 तथा गिरफ्तारी वारंट-10,  पटेवा से स्थाई वारंट-01 की तामीली की गई है।

*सरायपाली अनुविभाग-* थाना बसना से स्थाई वारंट-03 तथा गिरफ्तारी वारंट-16, थाना सरायपाली से स्थाई वारंट-02तथा गिरफ्तारी वारंट-05 तथा थाना सिंघोड़ा-स्थाई वारंट-01 तथा गिरफ्तारी वारंट-26, बलौदा से 02 गिरफ्तारी वारंट तामिल, इस प्रकार से अभियान अवधि में कुल स्थाई वारंट-29 तथा गिरफ्तारी वारंट-121 की तामीली की गई है।

"माननीय न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी/ गिरफ्तारी/ जमानती  वारंटों और समनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार आरोपियों कोकोर्ट में पेश किया है। जिले की शांति को भंग करने वाले और आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण की  पुलिस की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगी।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने