प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण विधायक जनसंपर्क कार्यालय पिथौरा में किया गया

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण विधायक जनसंपर्क कार्यालय पिथौरा में किया गया

पिथौरा-विधायक जनसंपर्क कार्यालय पिथौरा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जनभागीदारी, सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, ‘वोकल फॉर लोकल’, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है और छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास मिलकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की शक्ति बनते हैं। प्रधानमंत्री ने समाज में प्रेरणादायी कार्य कर रहे लोगों का उल्लेख करते हुए नागरिकों से सेवा, समर्पण और कर्तव्यबोध की भावना के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने का आग्रह किया

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक से प्रधानमंत्री का आत्मीय संवाद है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सेवा, समर्पण और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित करते हैं

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया

इस अवसर पर मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, किसान मोर्चा प्रदेश सह-संयोजक अजय डड़सेना, सहकारी समिति अध्यक्ष विजयराज पटेल, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, पुष्पराज गजेंद्र, दिलीप निषाद, संजय गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष कुलजीत आज़मानी, बेनू वैष्णव, नानू सोनी एवं सतीस ध्रुव किशन ध्रुव उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने