सांकरा में गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 13 गौवंश मुक्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
सांकरा पुलिस और गौ सेवकों की संयुक्त कार्रवाई, गौ तस्करी का पर्दाफाश
सांकरा, 25 जुलाई। सांकरा क्षेत्र में गौ सेवकों की सतर्कता और थाना सांकरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से गौ तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 नग गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौवंश को अवैध रूप से तस्करी कर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही गौ सेवकों ने सक्रियता दिखाते हुए थाना सांकरा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया
गिरफ्तार आरोपी:
संदीप कुमार यादव उर्फ गोलू*, पिता श्री गुलाबराम यादव, निवासी ग्राम पुरगांव, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
गणेशराम बंजारा पिता श्री कलीराम बंजारा, निवासी ग्राम सिंघीटार, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
3. काशीराम बंजारा पिता श्री साखाराम बंजारा, निवासी ग्राम सिंघीटार, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मुक्त कराए गए 13 गौवंश में गाय, बैल और बछड़े शामिल हैं
गौ सेवकों की सराहनीय भूमिका
इस अभियान में *कमलेश डडसेना* एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। अभियान में *मोहित साहू, हिमांशु प्रधान, तुषार सेठ, जयकुमार राणा, तेजकुमार राणा, नरेंद्र तांडी, चंदन बाघ, खिलेश यादव, अनीश कुमार एवं दीपक यादव* ने सक्रिय भूमिका निभाई
गौ सेवकों ने कहा कि गौ माता की रक्षा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। क्षेत्रवासियों ने भी गौ सेवकों एवं थाना सांकरा पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई की सराहना की है
