मोटर सायकल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

मोटर सायकल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

ग्राम गेर्रा स्थित ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने खड़ी हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल चोरी, थाना बलौदा में मामला दर्ज

मुखबिर की सूचना पर कुटेला चौक, सरायपाली में ग्राहक तलाश रहे संदिग्ध आरोपी करण बेहरा को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

आरोपी की निशानदेही पर अर्जुंडा तिराहा– पदमपुर रोड स्थित निर्माणाधीन मकान के पीछे छिपाई गई चोरी की मोटर साइकिल बरामद

बीएनएस की धारा 303(2) के तहत आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

प्रार्थी तुलाराम बाघ निवासी ग्राम टेमरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि ग्राम गेर्रा में

अनिल आटो पार्ट्स में अपने मोटर सायकल हिरो सीडी डिलक्स क्रमांक CG06 GU 2348 को बनाने दिया था, रात्रि में आटो पार्ट्स दुकान के सामने गाडी खडी थी, जिसे कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया। चोरी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 44/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर, प्रकरण विवेचना में लिया गया। विवेचना पर आसपास क्षेत्र में आसपास मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया। जरिये मुखबिर सुचना मिला कि एक व्यक्ति कुटेला चौक सरायपाली के पास मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। बलौदा पुलिस टीम के द्वारा त्वरित एक्शन लेते हुए सूचक द्वारा दिये गये स्थान पर दबिश देकर घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपी को पकड़ा गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम करण बेहरा पिता श्याम बेहरा उम्र 22 वर्ष निवासी बाजार पारा सरायपाली का होना बताया जिसे लेकर थाना बलौदा लाया गया व घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मोटर सायकल चोरी करना बताया। आरोपी का गवाहों के समक्ष मेमोरेण्डम कथन लिया गया,आरोपी ने अपने कथन में बताया की उक्त चोरी के वाहन मोटर सायकल को छुपाकर रखना, जिसे आरोपी के निशानदेही पर अर्जुण्डा तिराहा के आगे पदमपुर रोड पर निर्माणाधीन मकान के पीछे से हिरो कम्पनी का एक नग सीडी डिलक्स मोटर सायकल जिसका नंबर प्लेट नहीं था, बरामद किया गया। जिसका चेचिस नंबर और इंजन नंबर का मिलान किया गया जो प्रार्थी का वाहन होना पाया गया। आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने व जुर्म स्वीकार करने पर अपराध धारा 303(2) बीएनएसके तहत दिनांक 19.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी-

01- करण बेहरा पिता श्याम बेहरा उम्र 22 वर्ष निवासी बाजार पारा सरायपाली थाना सरायपाली

बरामद संपत्ती-

01- मोटर सायकल कीमती करीबन 20,000 रूपये

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने