महासमुंद के बागबाहरा में अवैध शराब परोसने की शिकायत: सीजी फैमिली ढाबा निशाने पर

महासमुंद के बागबाहरा में अवैध शराब परोसने की शिकायत: सीजी फैमिली ढाबा निशाने पर

बागबाहरा, महासमुंद । महासमुंद जिले के बागबाहरा नगर में संचालित सीजी फैमिली ढाबा एंड रेस्टोरेंट पर बिना लाइसेंस शराब, आईडीएच शराब और चकना परोसने का गंभीर आरोप लगा है

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ढाबे में खुले आम बिना अनुमति के शराब उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों का सवाल है कि आखिर जिम्मेदार विभाग इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है

शिकायतकर्ताओं के अनुसार ढाबे में ग्राहकों को शराब के साथ चकना भी परोसा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ रहा है

नियम क्या कहता है

नियमों के अनुसार किसी भी होटल, ढाबा या रेस्टोरेंट में शराब परोसने के लिए आबकारी विभाग से FL-4 लाइसेंस होना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस शराब बेचना या परोसना दंडनीय अपराध है

फिलहाल इस मामले में आबकारी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से आधिकारिक बयान आना बाकी है।

बागबाहरा के नागरिकों ने कलेक्टर और आबकारी विभाग से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाये 

आबकारी अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने